{"_id":"56d9ea794f1c1b7f058b4a6b","slug":"husband-wrote-on-facebook-is-married-wife-seeks-divorce-waste","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने फेसबुक पर लिखा शादी है बर्बादी...पत्नी ने मांगा तलाक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति ने फेसबुक पर लिखा शादी है बर्बादी...पत्नी ने मांगा तलाक
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद।
Updated Sat, 05 Mar 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
धवल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक प्रोफाइल की कवर पिक्चर पर ‘शादी है बर्बादी’ लिखने पर एक शादी टूटने के कगार पर पहुंच गई है। पति का फेसबुक प्रोफाइल देखकर पत्नी ने तलाक मांगा है, जबकि पति का कहना है कि उसने तो मजाक में ऐसा लिख दिया था।
पत्नी को दुख पहुंचाने की उसकी मंशा नहीं थी। मामला काउंसलिंग के लिए महिला थाने में पहुंचा है। बुलंदशहर निवासी युवक की शादी 27 अप्रैल 2015 को इंदिरापुरम निवासी युवती से हुई थी। दोनों प्राइवेट कंपनी में जॉब करते हैं। सबकुछ ठीक चल रहा था।
पिछले दिनों ने पत्नी ने जब पति का फेसबुक प्रोफाइल चेक किया पति ने एफबी प्रोफाइल की कवर पिक्चर अपनी शादी की फोटो डालकर लिखा था ‘शादी है बर्बादी।’ बस इसको लेकर दोनों में पहले कहासुनी हुई। फिर मामला इस कदर बढ़ गया कि पत्नी ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाकर एसएसपी से शिकायत कर दी।
विज्ञापन
एसएसपी ने महिला थाने को जांच करने के निर्देश दिए। महिला थानेदार अंजू तेवतिया ने बताया कि दोनों पक्षों का काउंसलिंग में पता चला कि झगड़े की वजह एफबी की वह कवर पिक्चर है। पति से पूछा गया तो बताया कि उसने मजाक में ऐसा लिखा था, जबकि पत्नी का कहना था कि पति शादी को बर्बादी समझता है, इसलिए ऐसा लिखा है।
वह उसे परेशान करता है। दहेज की खातिर उत्पीड़न करता है। महिला थाने की एसएचओ ने बताया कि दोनों पक्षों में सुलह के लिए उनकी काउंसलिंग की जा रही है।