{"_id":"56e040134f1c1ba8448b456a","slug":"cheap-state-led-bulb","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में अब और सस्ते हुए एलईडी बल्ब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में अब और सस्ते हुए एलईडी बल्ब
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 09 Mar 2016 08:54 PM IST
विज्ञापन
एलईडी
- फोटो : अमर उजाला
सूबे की जनता अब और सस्ते दाम पर एलईडी बल्ब खरीद सकेगी। उत्तर प्रदेश सरकार ने एलईडी बल्ब पर लगा 14.5 फीसदी टैक्स हटा लिया है। सरकार के निर्णय से सभी ब्रांडेड एलईडी के दामों में कटौती होगी।
विज्ञापन
टैक्स की यह छूट केवल एलईडी बल्ब पर ही लागू होगी। एलईडी की रॉड या अन्य रोशनी के उत्पादों पर टैक्स में कोई कटौती नहीं की गई है। प्रदेश सरकार का यह निर्णय केंद्र और दिल्ली सरकार की ओर से एलईडी बल्ब पर सब्सिडी की चलाई जा रही स्कीम को देखकर लिया गया है।
विज्ञापन
इस निर्णय का सीधा लाभ लोगों को मिलेगा। वरिष्ठ टैक्स अधिवक्ता अरुण गुप्ता ने बताया कि एलईडी बल्ब पर लगा 14.5 फीसदी टैक्स हटाने का निर्णय चार मार्च से लागू हो गया है। टैक्स छूट की सुविधा केवल एलईडी बल्ब पर होगी, न कि अन्य एलईडी केउत्पादों पर। उन्होंने बताया कि इस निर्णय से एलईडी के दाम में लगभग से 20 से 25 रुपये तक की कटौती होेने की संभावना है।
विज्ञापन