फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   10 thousand vehicles will operating out

10 हजार वाहन हो जाएंगे संचालन से बाहर

Sat, 12 Mar 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 12 Mar 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
10 thousand vehicles will operating out
कार - फोटो : अमर उजाला

पुराने वाहनों की फिटनेस बंद होने से जनपद के10 हजार वाहन संचालन से बाहर हो जाएंगे। एनसीआर में ऐसे वाहनों की संख्या पहले ही महीने में करीब 25 हजार तक पहुंच जाएगी। एनजीटी की सख्ती के बाद अब पुराने वाहनों को बाहर करने का नया तरीका सामने आया है।

विज्ञापन


इनकी धरपकड़ की बजाय फिटनेस पर रोक लगा दी गई है। ऐसे में बिना फिटनेस के इनका संचालन नहीं हो सकेगा। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने पुराने वाहनों का संचालन रोकने के आदेश पिछले साल ही कर दिए थे।
विज्ञापन


ऐसे वाहनों पर प्रवर्तन कार्रवाई के आदेश एनजीटी और परिवहन मंत्रालय द्वारा नहीं दिए गए हैं। ऐसे में डीजल के दस और पेट्रोल के 15 साल पुराने वाहन एनसीआर में धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनजीटी की सख्ती के बाद परिवहन विभाग के अधिकारियों ने पुराने वाहनों के फिटनेस और परमिट पर रोक लगा दी है। बिना फिटनेस और परमिट के चलते पकड़ें जाने पर इनको सीज किया जाएगा और संचालन रुक जाएगा।


पुराने वाहनों के मालिक अपने वाहनों को या तो एनसीआर से बाहर ले जाएंगे, या फिर इनको सीज कर दिया जाएगा। सीज होने के बाद इनको एनसीआर से बाहर ले जाने की एनओसी देने के बाद ही छोड़ी जाएंगी। परिवहन विभाग के आरआई सुहैल अहमद के अनुसार मार्च में ही इस अभियान से गाजियाबाद के 10 हजार और एनसीआर के कुल 25 हजार वाहन संचालन से बाहर हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed