फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gangrape victim police station, beaten and locked in

यूपीः थाने में गैंगरेप पीड़िता को ही बंद करके पीटा

Tue, 16 Apr 2013 11:17 AM IST
बिजनौर/ब्यूरो
बिजनौर/ब्यूरो Updated Tue, 16 Apr 2013 11:17 AM IST
विज्ञापन
Gangrape victim police station, beaten and locked in

उत्तर प्रदेश पुलिस की करतूतें कम होने का नाम नहीं ले रही। बुलंदशहर में दुष्कर्म पीड़ित किशोरी को हवालात में डालने का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा कि अब बिजनौर पुलिस ने भी ऐसी ही करतूत कर डाली।

विज्ञापन


अफजलगढ़ थाना पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म से पीड़ित किशोरी को थाने में बंद करके पीटा।

दुष्कर्म के आरोपी दो युवकों को भी छोड़ दिया गया। एसपी जब जांच के लिए थाने पहुंचे तो आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई। एसपी ने थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने सोमवार को बिजनौर पहुंचकर एसपी से शिकायत की कि थी कि गुरुवार से उसकी बेटी घर नहीं लौटी। तलाश के दौरान शुक्रवार दोपहर गांव के पास किशोरी बदहवास अवस्था में मिली। किशोरी ने बताया कि दो आरोपी युवक उसे ले गए थे और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि जब वह शिकायत करने थाने गई तो पुलिस किशोरी व उसके पिता को उठाकर थाने ले गई।

वहां पर किशोरी को एक कमरे में बंद कर दिया। एसओ की मौजूदगी में किशोरी को महिला पुलिस से पिटवाया गया। पुलिस ने किशोरी के पिता को डराया धमकाया कि रिपोर्ट दर्ज कराने से उनकी बदनामी होगी।

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की और ना ही किशोरी का मेडिकल कराया। महिला का आरोप है कि पुलिस ने दोनों आरोपी युवकों को भी थाने बुला लिया था, लेकिन बाद में छोड़ दिया।

एसपी सुनील वाजपेयी मामले की जांच के लिए सोमवार देर शाम खुद थाने पहुंचे और दोनों आरोपियों राशिद उर्फ गुड्डू और अनीस उर्फ शेट्टी के खिलाफ रिपोर्ट कायम कराई।


एसपी के अनुसार प्रकरण काफी गंभीर है। अफजलगढ़ थानाध्यक्ष रामजीलाल, दारोगा राशिद और महिला आरक्षी सिमरनजीत कौर को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने खुद थाने जाकर इस मामले की जांच की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed