{"_id":"9d7d5878-d52d-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"gang-rape-attempt-with-sp-leaders-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता की पत्नी से गैंग रेप का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेता की पत्नी से गैंग रेप का प्रयास
बिजनौर/ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2013 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पति के साथ खेत पर घूमने गई सपा नेता की पत्नी से तीन युवकों ने बलात्कार का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला के सिर पर फावड़ा मारकर उसे घायल कर दिया।
विज्ञापन
शोर सुनकर मौके पर पहुंचे पति और किसानों को देखकर आरोपी फरार हो गए। आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
कोतवाली शहर क्षेत्र निवासी सपा नेता शुक्रवार सुबह अपनी पत्नी के साथ खेतों पर घूमने गए थे। पति किसी कार्य से दूसरे खेत पर चले गए।
आरोप है कि वहां पहुंचे गांव के ही तीन युवकों ने पत्नी को खेत पर अकेला देखकर छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट करते हुए उसे खींचकर पास के खेत में ले जाने का प्रयास करने लगे।
विज्ञापन
छीनाझपटी के दौरान आरोपियों ने उसके सिर पर फावड़ा मारकर उसे घायल कर दिया। शोर मचाने पर पर सपा नेता और खेतों में काम कर रहे किसान जब मदद को पहुंचे तो आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
सपा नेता की घायल पत्नी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली पर वसीम अहमद, सलीम अहमद व दानिश के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस के अनुसार आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश जारी है।