फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   gang rape and immolation of girl in up

मुलायम के गढ़ में गैंगरेप के बाद युवती को फूंका!

Sat, 13 Jul 2013 01:51 AM IST
इटावा/ब्यूरो
इटावा/ब्यूरो Updated Sat, 13 Jul 2013 01:51 AM IST
विज्ञापन
gang rape and immolation of girl in up

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के गढ़ इटावा में संदिग्ध हालात में जली युवती का सैफई के मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर और स्थिर है।

विज्ञापन


माता-पिता के मुताबिक खाना बनाते समय ऊपर स्टोव गिर जाने से वह जल गई, जबकि भाई ने छह लोगों के खिलाफ गैंगरेप के बाद जिंदा जलाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

युवती ने बताया है कि ‘लड़के ने उसके साथ रेप किया और घर वालों ने उसे जलाया है।’ घटना से एक दिन पहले गांव की पंचायत में प्रेमी से शादी रचाने के प्रस्ताव का उसके परिजनों ने विरोध किया था।
विज्ञापन


तहसीलदार ने युवती का कलमबंद बयान लिया है, जो शनिवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। जिलाधिकारी पी.गुरुप्रसाद ने बताया कि घटना की मजेस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला इकदिल थाना क्षेत्र के एक गांव का है। बीस वर्षीय युवती ने बयान में अपने साथ रेप और घर वालों द्वारा जलाए जाने का जिक्र किया है।

अस्सी प्रतिशत तक जली हालत में उसे जिला अस्पताल से सैफई के मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। डीएम और एसएसपी ने स्वयं मेडिकल कालेज पहुंच कर युवती की हालत जानने के बाद शासन को उसके जीवित होने की पुष्टि की।

अस्पताल के पुलिस इंफार्मेंशन रजिस्टर (पीआईआर) में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार पिता ने जलने का कारण खाना बनाते समय स्टोव ऊपर गिर जाना बताया है। मां का भी कहना है कि बेटी स्टोव से जली है।


इससे पहले बृहस्पतिवार की ही रात युवती के भाई ने इकदिल थाने में फरमान, सद्दो, सघरा, पप्पू, अहमद, शकील के खिलाफ गैंगरेप के बाद बहन को फूंक दिए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।  ग्रामीणों ने दबी जुबान से बताया कि पंचायत में शादी पर दोनों पक्षों के सहमत न होने पर युवती ने आग लगा ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed