फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Former IAS Navneet Sehgal becomes chairman of Prasar Bharati

UP: पूर्व आईएएस नवनीत सहगल बने प्रसार भारती के चेयरमैन, तीन वर्ष का होगा कार्यकाल; इनके बारे में यहां जानें

Sat, 16 Mar 2024 11:18 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 16 Mar 2024 11:18 AM IST
सार

पूर्व आईएएस नवनीत सहगल को भारत सरकार ने प्रसार भारती का चेयरमैन बनाया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। सहगल का यह कार्यकाल तीन वर्ष का होगा। बसपा, सपा और भाजपा सरकार में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। नवनीत सहगल पिछले साल 35 वर्ष की लंबी सेवा के बाद रिटायर हुए थे। 

विज्ञापन
Former IAS Navneet Sehgal becomes chairman of Prasar Bharati
नवनीत सहगल - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी के पूर्व आईएएस अधिकारी नवनीत सहगल को प्रसार भारती का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। सूचना व प्रसारण मंत्रालय ने उनके नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। सहगल का यह कार्यकाल 3 वर्ष का होगा। बसपा, सपा और भाजपा सरकार में अहम भूमिका में रहे नवनीत सहगल पिछले साल 35 वर्ष की लंबी सेवा के बाद रिटायर हुए थे। 

विज्ञापन


1988 बैच के आईएएस अधिकारी नवनीत सहगल बसपा सरकार में मुख्यमंत्री मायावती के सचिव रहे। तब पंचम तल पर वे सबसे प्रभावशाली अधिकारियों में से एक माने जाते थे। हालांकि, वर्ष 2012 में सपा सरकार बनने पर उन्हें हटाकर प्रतीक्षा में डाल दिया गया। लेकिन, कुछ समय बाद ही उन्हें दोबारा तैनाती दे दी गई। 
विज्ञापन


दो वर्ष ही पूरे हुए थे वह 2014 में मुख्य धारा में लौटे और प्रमुख सचिव सूचना बना दिए गए। तत्कालीन सीएम अखिलेश यादव के सबसे भरोसेमंद अधिकारियों में से वह एक रहे। उनके पास सूचना विभाग के अलावा यूपीडा की भी जिम्मेदारी रही। यूपीडा के सीईओ रहते उन्होंने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के निर्माण की जिम्मेदारी संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवनीत सहगल को योगी सरकार के पहले कार्यकाल में सूचना जैसे अहम विभाग की जिम्मेदारी मिली थी। लेकिन योगी सरकार-2 के गठन के कुछ समय बाद ही उनके समीकरण बिगड़ने लगे। उन्हें 31 अगस्त 2022 को खेल विभाग में भेज दिया गया। हालांकि, उन्होंने खेल विभाग में भी कई महत्वपूर्ण काम किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed