फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   former cm sold his land after death!

पूर्व सीएम ने मौत के 6 साल बाद बेच दी अपनी जमीन!

Wed, 19 Jun 2013 11:49 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 19 Jun 2013 11:49 AM IST
विज्ञापन
former cm sold his land after death!

जमीन को लेकर फर्जीवाड़े से राजनेता भी नहीं बच पाए हैं। मध्यप्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे श्यामचरण शुक्ल का छह साल पहले निधन होने के बाद एक व्यक्ति ने श्यामचरण शुक्ल बनकर उनकी लखनऊ स्थित जमीन फर्जीवाड़ा कर बेच दी।

विज्ञापन


आरोपी ने इसके लिए श्यामचरण शुक्ल के नाम से नकली दस्तावेज बनाए और उनकी मोहनलालगंज के मीनापुर गांव में 21 बीघा जमीन बेच दी।

मोहनलालगंज पुलिस थाने में इस मामले की एफआईआर दर्ज की गई है।

मामला सामने आने पर राज्य सरकार ने इस मामले में उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

बेचने वाला और खरीदार दोनों गायब
अभी तक की जांच में सामने आया कि रजिस्ट्री ऑफिस के रिकॉर्ड के अनुसार श्यामचरण शुक्ल ने अपनी जमीन इस साल दो अप्रैल को बेची है।

बेचने वाले ने राकेश भारद्वाज के लिए इस जमीन की रजिस्ट्री कराई है। इसके लिए आरोपी ने नकली पहचान पत्र की कॉपी भी दी। रजिस्ट्री में दस-दस लाख के दो चैक देने का जिक्र भी किया गया है लेकिन चैक के नंबर, बैंक का नाम और खाता संख्या नहीं दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि जो पहचान पत्र दिया गया है उसमें शुक्ल की तस्वीर न होकर किसी 40-45 साल के व्यक्ति की तस्वीर है।

इस फर्जीवाड़े में जमीन खरीदने वाले राकेश भारद्वाज और दो गवाहों अनूप गुप्ता व राजेश तिवारी का नाम सामने आ रहा है, जो अभी फरार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed