फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fly from Varanasi to five cities

दिवाली पर हवाई सफर करने वालों को तोहफा, वाराणसी से इन पांच नए शहरों के लिए भरिए उड़ान

Sun, 27 Oct 2019 01:24 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 27 Oct 2019 01:24 PM IST
विज्ञापन
Fly from Varanasi to five cities
बाबतपुर एयरपोर्ट
हवाई जहाज से यात्रा करने वालों के लिए दिवाली पर अच्छी खबर है। वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट से जयपुर, नई दिल्ली, हैदराबाद, मुंबई और चेन्नई के लिए सीधी विमान सेवा 27 अक्तूबर से शुरू हो रही है। यह सेवाएं स्पाइस जेट और इंडिगो एयरलांइस की ओर से दी जाएंगी।
विज्ञापन


इंडिगो का विमान वाराणसी से प्रतिदिन दोपहर 12:30 बजे उड़ान भरेगा और चेन्नई एयरपोर्ट पर 3: 05 बजे पहुंचेगा। यही विमान चेन्नई से सुबह 9:20 बजे उड़ान भरेगा और दोपहर 12 बजे वाराणसी पहुंचेगा। इंडिगो का विमान 6ई 0264 वाराणसी से दोपहर 12:10 बजे रवाना होगा और 2:40 बजे मुंबई पहुंचेगा।
विज्ञापन


यही विमान 6ई 0495 बनकर मुंबई से सुबह 09:20 बजे उड़ान भरेगा और 11:25 बजे वाराणसी पहुंचेगा। स्पाइस जेट का विमान एसजी 635 वाराणसी से 1:20 बजे उड़ान भरेगा और 3:55 बजे हैदराबाद पहुंचेगा। यही विमान एसजी 422 बनकर हैदराबाद एयरपोर्ट से 11:05 बजे उड़ान भरकर वाराणसी 12:50 बजे पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पाइसजेट का विमान जयपुर से  सुबह  5:50 बजे एसजी 2985  बनकर उड़ान भरेगा जो सुबह 7:25 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंचेगा। यही विमान एसजी 2986  दोपहर 12:15 बजे वाराणसी एयरपोर्ट से उड़ान भरेगा  और जयपुर एयरपोर्ट पर 2:10 बजे पहुंचेगा।


वाराणसी से दिल्ली के लिए स्पाइसजेट का विमान एसजी 2196 सुबह 8:05 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा और 9:35 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेगा। फिर यही विमान दिल्ली से एसजी 2195 10:10 बजे उड़ान भरेगा और 11:55 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed