फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   With the echo of rights, half the population of the lofty voice

अधिकारों की गूंज के साथ, आधी आबादी ने बुलंद की आवाज

Tue, 08 Mar 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Tue, 08 Mar 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
With the echo of rights, half the population of the lofty voice
अमर उजाला फाउंडेशन ने स्‍थावास्‍थ्य शिविर का आयोजन किया
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन और जायंट्स ग्रुप ऑफ महिला शक्ति ने महिला स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया। स्वास्थ्य शिविर में महिलाओं ने कई विशेषज्ञ चिकित्सकों से जांच कराई। करीब 160 महिलाओं ने इस शिविर का लाभ उठाया।
विज्ञापन


 सेवार्थ संस्थान ट्रामा सेंटर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम का शुभारंभ सिटी मजिस्ट्रेट की पत्नी काजल सिंह ने फीता काटकर किया। महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. मेघा गुप्ता एवं डॉ. गरिमा शर्मा ने पंजीकृत महिलाओं को चिकित्सकों ने सेवाएं प्रदान की और स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए उचित परामर्श दिया।
विज्ञापन


अधिकांश महिलाओं में रक्त की कमी पाई गई। अल्ट्रासाउंड एवं अन्य जांचें भी की गई। महिलाओं के बोन डिनसिटोमैट्री टेस्ट भी कराए गए।  इस दौरान काजल सिंह ने कहा कि महिलाओं को समाजसेवा के क्षेत्र में आगे आना चाहिए। हमेशा नारी सशक्तीकरण पर जोर देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष करें। जायंट्स ग्रुप महिला शक्ति की प्रेसीडेंट आरती शर्मा ने कहा कि आज के समय में महिलाएं कमजोर नहीं हैं। हर क्षेत्र में पुरुषों से कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं।
 डायरेक्टर कल्पना राजौरिया ने भी महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया। ट्रामा सेंटर अध्यक्ष पीके झिंदल ने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन एवं जायंट्स ग्रुप महिला शक्ति के कैंप की सराहना की। इस अवसर सोम्या चौहान, वर्तिका जैन, अनु बंसल, नीरू मित्तल, ऊषा पोरवाल, निशा खुराना, नीतू बंसल, गौरी बंसल, रिचा सिंह, नीता गुप्ता आदि उपस्थित रहे।


महिला सशक्तीकरण के लिए संस्थाओं ने लिया संकल्प
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शहर में जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सामाजिक संस्थाओं ने महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया। महिलाओं की आवाज बुलंद करने का संकल्प लिया।
महिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा महिला उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाई है। इस दौरान महानगर अध्यक्ष योगेश दिवाकर, रजत शर्मा, विजय जैन, सुमन यादव, त्रिशला जैन, हरीश सविता, प्रेमशंकर शर्मा, उर्मिला, सरला देवी, मोहनश्री, आशा, शीला मीरा, सुधा सक्सेना, रेशमा शंखवार, आरती राठौर आदि उपस्थित रहे।

वहीं, महिला प्रतिभा संवर्द्धन समिति ने विचार गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी में बबीता गुप्ता ने कहा कि महिलाएं काफी अच्छे स्तर पर पहुंच चुकी हैं। समिति हमेशा महिलाओं का सहयोग करती है। इस दौराननीता मिश्रा, भारतीय राठौर, रश्मि यादव, सोनम शर्मा, स्नेहलता सक्सेना, कल्पना निगम आदि लोग उपस्थित रहे।

ह्यूमन अवेयरनेस एंड एजूकेशनल सोसाइटी ने हनुमान मंदिर पर हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया। सचिव संजय कुमार ने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का संकल्प लिया। इस दौरान संदीप गोला, सत्यवीर वर्मा, ध्रुव, सुनील, अनिल, इकबाल, अभिषेक, सुशील, प्रशांत आदि लोग उपस्थित रहे।

नेहरू युवा केंद्र ने हाथवंत के भैसावार ग्राम पंचायत में कार्यक्रम का आयोजन किया। एनवाईसी सुमित बघेल ने अध्यक्षता की। शिवानी, भावना, रामवती, डोली, सविता, दीपिका, रोशनी, प्रदीप कुमार, अनुज, विकास, जयप्रकाश, विवेक, रिंकू, बबलू, पप्पू आदि उपस्थित रहे।


अग्रवाल ग्रुप ने जिला उप निवार्चन अधिकारी रेनू अग्रवाल को सम्मानित किया। अध्यक्ष अजीत अग्रवाल ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया। संचालन दीपक अग्रवाल ने किया। इस दौरान विशाल अग्रवाल, अवधेश अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, संजय अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, पवन अग्रवाल, अनुज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed