{"_id":"56d9adc74f1c1b31068b48b2","slug":"after-the-promulgation-of-the-uncle-nephew-shot-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलान के बाद चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एलान के बाद चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Fri, 04 Mar 2016 09:49 PM IST
विज्ञापन
जसराना में चाचा भतीजे की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलान के साथ दबंगों ने चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी। पहले दोनों पर धारदार हथियारों से वार किया फिर गोलियों से भून दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी परिवार समेत फरार हो गए।
जसराना थाना के गांव कौरारा बुर्ज निवासी रामदास जाटव की गांव के ही रामवीर जाटव से रंजिश चली आ रही है। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे रामदास का बेटा विजयपाल और भाई वासदेव मौजूद थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य खेत पर आलू खोदाई कर रहे थे। तभी रामवीर जाटव पक्ष के पिंटू ने अपने भाई और सालों के साथ रामदास के घर पर धावा बोल दिया। आरोपियों ने विजयपाल और वासदेव पर धारदार हथियार से वार किया। इसके बाद दोनों को गोली मार दी।
गोली की आवाज सुनकर घर पहुंचे झब्बू पर भी हमला बोल दिया। दोहरे हत्याकांड की सूचना पर गांव में कोहराम मच गया। एसपी सिटी संजीव कुमार वाजपेयी, सीओ सिटी राजेश चौधरी, समेत कई थानों की पुलिस पहुंच गई। मृतक के परिवारीजनों ने बताया गया कि परिवार में शादी समारोह को लेकर विवाद था। इस बात पर 48 घंटे पहले आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी थी। उन्होंने पुलिस को भी बताया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसपी सिटी का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।