फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   firozabad mp raj babbar

सुहाग नगरी में पिछड़े साबित हो रहे सांसद राजबब्बर

Tue, 06 Aug 2013 02:08 AM IST
फीरोजाबाद/ब्यूरो
फीरोजाबाद/ब्यूरो Updated Tue, 06 Aug 2013 02:08 AM IST
विज्ञापन
firozabad mp raj babbar

सांसद निधि को खर्च करने में सुहाग नगरी फीरोजाबाद के सांसद राजबब्बर भी पिछड़े साबित हो रहे हैं।

विज्ञापन


सांसद निधि की गत वर्ष की करीब पौन करोड़ धनराशि अभी तक उनके खाते में पड़ी हुई है। विभाग को नई धनराशि के लिए प्रस्ताव आने का इंतजार है।

सांसद को अपने क्षेत्र के विकास को प्रतिवर्ष पांच करोड़ की धनराशि सांसद निधि के रूप में मिलती है। जिले की पांच विधानसभा में क्षेत्रों के हिसाब से देखा जाए तो प्रति विधान सभा करीब एक करोड़ रुपये मिलता है।

सांसद को इस धनराशि के प्रस्ताव देने होते हैं। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण इस धनराशि को संबंधित कार्यदायी संस्था को धनराशि आवंटित करता है। सांसद राजबब्बर की वित्तीय वर्ष 2013-14 की प्रथम किश्त का ढाई करोड़ रुपये आ गई है।
विज्ञापन


जबकि वर्ष 2012-13 की किस्त के 71 लाख रुपये उनके खाते में पड़ा हुआ है। विभागीय सूत्रों की मानें तो इस धनराशि का अभी तक कोई प्रस्ताव प्रशासन को नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि नए वित्तीय वर्ष के चार माह बीतने को आ गए हैं। सांसद ने अपनी निधि का अधिकांश भाग सड़क निर्माण एवं पेयजल पर खर्च किया है।

कई ज्वलंत समस्याएं हो सकती हैं हल
निधि के प्रयोग से शहर से गांव तक फैली कई बड़ी समस्याएं हल हो सकती हैं। शहर का मुख्य कोटला और जलेसर मार्ग सैकड़ों गांवों को शहर से जोड़ता है। इन दोनों मार्गों की हालत बेहद खराब है।

कई आंदोलन इन मार्गों की समस्या को लेकर हो चुके हैं। यदि यह मार्ग बनते हैं तो सैकड़ों गांवों की लाखों की आबादी को आवागमन की सहूलियत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed