{"_id":"6371ee928b5ea61d7a693cff","slug":"fire-broke-out-in-a-coal-laden-goods-train-going-to-jhansi-at-mirzapur-railway-station","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur: झांसी जा रही कोयला लदी मालगाड़ी में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur: झांसी जा रही कोयला लदी मालगाड़ी में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
Mon, 14 Nov 2022 01:00 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 14 Nov 2022 01:00 PM IST
सार
मिर्जापुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर चार पर खड़ी कोयला लदी मालगाड़ी के एक वैगन में सोमवार सुबह आग लग गई। सूचना पर जीआरपी व आरपीएफ के अलावा रेलवे के अधिकारी पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
कोयला लदी मालगाड़ी में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिर्जापुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर चार पर खड़ी कोयला लदी मालगाड़ी के एक वैगन में सोमवार सुबह आग लग गई। सूचना पर जीआरपी व आरपीएफ के अलावा रेलवे के अधिकारी पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया। इसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन
मालगाड़ी मुगलसराय की तरफ से झांसी जा रही थी। सुबह साढ़े छह बजे प्लेटफार्म नंबर चार पर आकर खड़ी हुई। सुबह गश्त के दौरान आरपीएफ के कांस्टेबल ने खड़ी मालगाड़ी के एक वैगन से धुंआ निकलता देखकर मालगाड़ी के गार्ड को जानकारी दी। गार्ड ने मौके पर जाकर रेलवे अधिकारियों को सूचना दी।
विज्ञापन
आरपीएफ और जीआरपी के अलावा रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझ जाने के बाद साढ़े आठ बजे ट्रेन को रवाना किया गया। जवान की सतर्कता से आग पर काबू पा लिया गया। नहीं तो चलती ट्रेन में आग लगती तो और नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन