{"_id":"fd03cc5e-dcfe-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"fight-between-sp-and-congress-supporters","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेनी की सभा में सपा-कांग्रेसियों में जमकर चली कुर्सियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेनी की सभा में सपा-कांग्रेसियों में जमकर चली कुर्सियां
बहराइच/ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2013 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री बेनीप्रसाद वर्मा के सपा विरोधी बयान से भड़के सपा कार्यकर्ताओं ने वर्मा को काले झंडे दिखाए। इस दौरान सपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जमकर हाथापाई हुई और कुर्सियां चलीं।
विज्ञापन
हालात काबू करने के लिए पुलिस ने लाठियां भांजीं जिससे दोनों पार्टियों के कई कार्यकर्ता चोटिल हो गए। केंद्रीय मंत्री को बीच में भाषण छोड़कर मंच से उतरना पड़ा।
विज्ञापन
हंगामे के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने जटेश्वर चौराहे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ता रिसिया थाने पहुंच गए और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी।
विज्ञापन
रिसिया ब्लाक के ग्राम गोदनी बसाही में स्टील फैक्ट्री के शिलान्यास पर सोमवार शाम पांच बजे केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा मंच पर पहुंचे।
उन्होंने उद्घाटन के बाद जैसे ही कांग्रेस की उपलब्धियां बताने के साथ सपा पर जुबानी हमला बोला, सभास्थल के निकट मौजूद सपा के मीडिया प्रभारी मटेरा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष समेत अन्य कार्यकर्ता सभा पंडाल में पहुंच गए।
सभी ने जेब से काले झंडे निकालकर लहराने शुरू कर दिए। साथ ही बेनी वर्मा वापस जाओ के नारे लगाने लगे। इसी दौरान पंडाल में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ता सपाइयों से भिड़ गए और मारपीट शुरू हो गई। हाथापाई के बीच जमकर कुर्सियां चलीं।
कुछ सपा कार्यकर्ता पंडाल स्थल के बाहर पहुंचे और बैनर पोस्टर फाड़ने लगे। इसी दौरान काफी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई, जिसके चलते पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ीं।
लाठीचार्ज में सपा मीडिया प्रभारी राजे मिर्जा, मटेरा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सरोज सिंह समेत 12 लोग चोटिल हो गए। कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी चोटें आई हैं।