{"_id":"56ddd0c24f1c1bdb258b456e","slug":"puja","type":"story","status":"publish","title_hn":" उमड़ा आस्था का सैलाब, हर तरफ बम भोले की गूंज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमड़ा आस्था का सैलाब, हर तरफ बम भोले की गूंज
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Tue, 08 Mar 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
तांबेश्वर मंदिर में गेट पर लाइन में लगे भक्त
- फोटो : puja
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर हर महादेव, बोल बम और ओम नम: शिवाय के गगनभेदी जयकारों के बीच भक्तों का सैलाब शिवालयों में उमड़ पड़ा। जिले में देवाधिदेव महादेव का पर्व महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने भृगुधाम भिटौरा से गंगाजल लाकर शिवजी का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
सोमवार को प्रसिद्ध सिद्धपीठ तांबेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए भोर पहर से कपाट खोल दिए गए। मुख्य गेट के सामने महिला और पुरुष भक्तों की अलग अलग लंबी लाइनें लग गई। पुलिस सुरक्षा के बीच भक्तों को मंदिर के अंदर प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
बाद में भक्त इतने बढ़े कि पुरुष के लिए तय लाइन में महिलाओं को लगना पड़ा। भक्तों ने भोलेनाथ को दूध, दही, पंचामृत, गंगाजल, शहद, देशी घी, शक्कर से स्नान कराकर ओम नम: शिवाय का जाप किया। मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
इसी प्रकार असोथर क्षेत्र के बुधरामऊ गांव के पास स्थित जागेश्वर धाम मंदिर पहुंचे भक्तों ने शिवलिंग में जलाभिषेक किया। चांदपुर स्थित गूढ़ेश्वर धाम, असोथर क्षेत्र के मोटे महादेव मंदिर, गाजीपुर क्षेत्र के चुरियानी गांव स्थित रूरेश्वर धाम, कीर्तिखेड़ा गांव स्थित थवईश्वर धाम और उत्तर वाहिनी गंगा के ओमघाट स्थित बलखंडी शिव मंदिर में भक्तों का जत्था पहुंचा।