{"_id":"6b0a1685cd767559ed0b105b","slug":"breast-cancer-screening-india-99-percent-women-never-screened-study-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्ययन में बड़ा खुलासा: देश की 99% महिलाओं तक नहीं पहुंची स्तन कैंसर की जांच, कहां स्थिति ज्यादा खराब?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अध्ययन में बड़ा खुलासा: देश की 99% महिलाओं तक नहीं पहुंची स्तन कैंसर की जांच, कहां स्थिति ज्यादा खराब?
Sat, 28 Nov 2026 05:17 AM IST
देवेश त्रिपाठी
अमर उजाला
अमर उजाला
Published by: देवेश त्रिपाठी
Updated Sat, 28 Nov 2026 05:17 AM IST
सार
देश में स्तन कैंसर की जांच कराने वाली महिलाओं का अनुपात बेहद कम है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5 के आंकड़ों पर आधारित शोध में 30 से 49 वर्ष की 3,48,882 महिलाओं का विश्लेषण किया गया। इसमें केवल 0.87 फीसदी महिलाओं ने कभी स्तन कैंसर की जांच कराने की बात कही।
विज्ञापन
शिक्षा और आर्थिक स्थिति का भी दिखा असर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद देश में स्तन कैंसर की जांच का दायरा सीमित है। करीब 99% महिलाओं ने कभी स्तन कैंसर के लिए स्तन की जांच नहीं कराई। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति और खराब है। यहां जांच कराने वाली महिलाओं का अनुपात शहरी क्षेत्रों के मुकाबले करीब आधा है।
एक नए शोध में यह तस्वीर सामने आई है। शोधकर्ताओं ने राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5 के आंकड़ों के आधार पर 30 से 49 वर्ष की 3,48,882 महिलाओं का विश्लेषण किया है। देश में केवल 0.87% महिलाओं ने बताया कि उन्होंने कभी स्तन कैंसर के लिए स्तन की जांच कराई है। ग्रामीण क्षेत्रों में यह आंकड़ा महज 0.67 फीसदी रहा, जबकि शहरी क्षेत्रों में 1.27% महिलाओं ने जांच कराने की बात कही।
अब तक 17.4 करोड़ बार की गई स्तन कैंसर की जांच
इस बीच बीते 21 नवंबर को राष्ट्रीय कैंसर ग्रिड की बैठक में स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के तहत अब तक स्तन कैंसर की 17.4 करोड़ बार जांच की जा चुकी है। 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की सामान्य कैंसर जांच के तहत स्तन, मुंह और गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
तमिलनाडु में सबसे ज्यादा झारखंड में सबसे कम जांच
तमिलनाडु में सर्वाधिक 5.81 फीसदी महिलाओं ने स्तन कैंसर की जांच कराई है। वहीं झारखंड में यह आंकड़ा केवल 0.11% रहा, जो सबसे कम है। पूर्वी भारत के राज्यों बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में कुल मिलाकर जांच का अनुपात 0.22% रहा, जबकि दक्षिण भारत में यह 2.35% दर्ज किया गया। शोध में शिक्षा और आर्थिक स्थिति के आधार पर भी अंतर पाया गया।
nबेहतर शिक्षा और आर्थिक रूप से मजबूत परिवारों की महिलाओं में जांच कराने की संभावना अधिक रही। शोधकर्ताओं के मुताबिक, जांच की सुविधा और जागरूकता तक पहुंच में क्षेत्रीय और सामाजिक असमानताएं इस अंतर की अहम वजह हैं।