{"_id":"56d9e0ee4f1c1bb2058b4987","slug":"mlc-ballot-box","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी की मतपेटियों पर टिकीं खाकी की निगाहें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी की मतपेटियों पर टिकीं खाकी की निगाहें
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Mon, 18 Dec 2017 11:20 AM IST
विज्ञापन
एमएलसी चुनाव
- फोटो : एसपी कलानिधि नैथानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर-फतेहपुर स्थानीय प्राधिकारी विधान परिषद सदस्य पद के चुनाव की मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखा गया है। मतपेटियों की सुरक्षा के लिए फोर्स तैनात है ताकि परिंदा भी पर न मार सके। शुक्रवार को एसपी कलानिधि नैथानी ने स्ट्रांग रूम में रखीं मतपेटियों की निगरानी देखी। मातहतों को 24 घंटे अलर्ट रखने की हिदायत दी। कहा कि लापरवाही माफ नहीं होगी, लिहाजा ड्यूटी से खिलवाड़ न करें।
विज्ञापन
गुरुवार को एमएलसी चुनाव में कानपुर देहात के 15 मतदान केंद्र, कानपुर नगर के 12 मतदान केंद्र और फतेहपुर में 16 मतदान केंद्रों में मतदान हुआ था। इन मतदान केंद्रों की मतपेटियों को कलेक्ट्रेट स्थित रिसीविंग सेंटर एसडीएम न्यायालय में आधी रात तक जमा किया गया।
विज्ञापन
स्ट्रांग रूम को ताले में कैद कर दिया गया है। रिटर्निंग आफीसर व डीएम राजीव रौतेला ने अवलोकन किया। चूंकि प्रशासनिक चौकसी के बीच मतपेटियों की हिफाजत का जिम्मा पुलिस को मुख्य रूप से निभाना है।
विज्ञापन
लिहाजा पुलिस की चाक-चौबंदी देखने के लिए एसपी कलानिधि नैथानी ने शुक्रवार को न केवल स्ट्रांग रूम का हाल लिया बल्कि पुलिस अफसर को जवाबदेही का पाठ भी पढ़ाया। उधर, सहायक रिटर्निंग आफीसर आलोक सिंह ने बताया कि स्ट्रांग रूम की सुरक्षा सशस्त्र जवानों को दी गई है, प्रशासन भी नजर रखे हैं।