{"_id":"56e1c86d4f1c1bdf478b457c","slug":"kidnaping","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर मालिक के अपहरण में एक और दबोचा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर मालिक के अपहरण में एक और दबोचा गया
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Fri, 11 Mar 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में इनामी बदमाश
भाड़े पर बुलाकर ट्रैक्टर समेत मालिक का अपहरण करने वाला एक आरोपी बुधवार रात दबोच लिया गया। इस पर पुलिस ने पांच सौ रुपये का इनाम घोषित किया था। अभी इसके एक और गोंडा निवासी साथी का पता चला है, पुलिस ने उसकी भी तलाश तेज कर दी है।
विज्ञापन
बता दें कि 27 जनवरी को तहबलपुर निवासी गंगाराम के बेटे दिनेश को आरोपी ने भाड़ा लादने के लिए बुलाया था। वहां अन्य साथियों के साथ मिलकर दिनेश का अपहरण कर लिया और कमरे में बंधक बनाकर रखा। इसी बीच आरोपियों ने ट्रैक्टर को दूसरे के हाथ बेच दिया गया।
विज्ञापन
डिलेवरी और दिनेश की हत्या की योजना बनाकर उसे सुनसान जगह ले जा रहे थे, तभी दिनेश हिम्मत कर कानपुर के बिधनू में कूद कर पुलिस के पास जा पहुंचा। इससे उसकी जान बच गई और अपहरणकर्ताओं के मंसूबे पर पानी फिर गया था।
विज्ञापन
जाफरगंज एसओ एके सिंह ने बताया कि थाना ललौली क्षेत्र के कस्बा बहुआ में बुलाकर दिनेश का अपहरण किया गया था। इसे ट्रैक्टर समेत हमीरपुर जनपद के भरुआ सुमेरपुर में रखा गया। यहां जाफरगंज पुलिस दिनेश को गुमशुदा मानकर तलाश कर रही थी। बिधनू पुलिस की सूचना पर जाफरगंज पुलिस ने दिनेश को सकुशल उसके घर पहुंचाया।
दो फरवरी को अपहरण के आरोपी शिव सिंह उर्फ पप्पू, मनोज मिश्रा, छेद्दू केवट निवासी तहबलपुर व रामभवन सिंह निवासी अमौरा थाना मलवां को गिरफ्तार किया गया। निशानदेही पर ट्रैक्टर भी बरामद कर लिया गया था।
इस अपहरण कांड में फरार चल रहे पांच सौ के ईनामी ललौली थानाक्षेत्र के गांव दौलतियापुर निवासी मोहन पासवान को भी दबोच लिया गया। इसे बुधवार रात बांदा सागर हाईवे के नरैचा मोड़ पर पकड़ा गया। इसी मामले में फरार चल रहे इनामी बदमाश गोंडा निवासी सूर्यकरन की तलाश की जा रही है।