{"_id":"56db2f6b4f1c1b3b2d8b4d3e","slug":"cctv-will-be-in-the-eye-of-the-man","type":"story","status":"publish","title_hn":" सीसीटीवी की नजर में रहेंगे भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी की नजर में रहेंगे भक्त
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Sun, 06 Mar 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
तांबेश्वर मंदिर गेट के पास तैयार हो रही बैरीकेडिंग
- फोटो : bhakti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवाधिदेव महादेव भगवान शंकर भक्तों को अपने दर्शन कर निहाल करेंगे। सात मार्च को महा शिवरात्रि पर्व की तैयारियां तेज हो गई हैं। शहर के सबसे प्रसिद्ध सिद्धपीठ तांबेश्वर मंदिर में लगने वाले विशाल मेले को लेकर जहां दुकानदारों ने अपनी अपनी दुकानें सजानी शुरू कर दिए हैं । वहीं पुलिस प्रशासन ने भी शांतिपूर्ण ढंग से पर्व मनाने के लिए कमर कस चुका है। सीसीटीवी कैमरे की नजर में भक्त देवाधिदेव महादेव के दर्शन करेंगे। किसी प्रकार की अराजकता न फैले इसको लेकर पुलिस तैनात रहेगी।
विज्ञापन
महा शिवरात्रि पर्व में तांबेश्वर मंदिर में शहर और गांव के साथ दूसरे जनपदों से भक्त भोले बाबा को मनाने पहुंचते हैं। इसके अलावा कांवरियों का जत्था भृगुधाम भिटौरा से गंगाजल लेकर शिव जी को जलाभिषेक कर मनोवांछित फल की कामना करेंगे।
विज्ञापन
महाशिवरात्रि में तांबेश्वर मंदिर में हजारों की संख्या में भक्त पहुंचते हैं। यहां लगने वाले विशाल मेले में महिला, पुरुष और बच्चे आनंद उठाते हैं। एसपी कलानिधि नैथानी ने जिले के सभी शिवालयों में सुरक्षा व्यवस्था की जायजा लिया। उन्होंने तांबेश्वर मंदिर में कई थानों का फोर्स लगाया है।
विज्ञापन
इसके साथ ही अन्य शिवालयों में भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई है। उन्होंने सभी सीओ और थानाध्यक्षों को पल पल की खबर देने के निर्देश दिए हैं। तांबेश्वर मंदिर के पुजारी राघवेंद्र पांडेय ने बताया कि भोर पहर से शिव मंदिर के कपाट भक्तों को दर्शन करने के लिए खोल दिए जाएंगे।