Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   High Speed Train Vs Flight: Will High Speed Rail Corridors Replace Air Travel On Short Routes?

हवाई सफर को चुनौती: हाई स्पीड रेल कॉरिडोर से बदलेगा सफर का तरीका? क्या प्लेन की जगह लेंगी ट्रेनें?

Thu, 26 Nov 2026 06:04 AM IST
संकल्प प्रकाश सिंह स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: संकल्प प्रकाश सिंह Updated Thu, 26 Nov 2026 06:04 AM IST
सार

भारत में सात नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनने से बड़े शहरों के बीच सफर का समय काफी कम हो सकता है। ऐसे में सवाल है कि क्या आने वाले समय में छोटी दूरी की हवाई यात्रा की जगह हाई-स्पीड ट्रेन ले लेंगी?

विज्ञापन
High Speed Train Vs Flight: Will High Speed Rail Corridors Replace Air Travel On Short Routes?
High Speed Train - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारत में हाई स्पीड रेल नेटवर्क का विस्तार होने से आने वाले समय में ट्रेन और हवाई सफर के बीच मुकाबला दिलचस्प हो सकता है। केंद्रीय बजट 2026-27 में करीब 4,000 किलोमीटर लंबे सात नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनाने की योजना पेश की गई थी। इनमें मुंबई-पुणे, पुणे-हैदराबाद, हैदराबाद-बेंगलुरु, हैदराबाद-चेन्नई, चेन्नई-बेंगलुरु, दिल्ली-वाराणसी और वाराणसी-सिलीगुड़ी रूट शामिल हैं। इन कॉरिडोर के जरिए देश के बड़े शहरों के बीच यात्रा का समय कम करने की तैयारी है।

विज्ञापन


अगर ये योजनाएं जमीन पर उतरती हैं, तो कई शहरों के बीच सफर का तरीका बदल सकता है। इसकी शुरुआत मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन से होने जा रही है। इसके सूरत-बिलिमोरा सेक्शन में मई 2027 से ट्रायल शुरू करने की तैयारी है। वहीं 280 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाले स्वदेशी ट्रेन भी तैयार किए जा रहे हैं। ऐसे में सवाल है कि क्या भविष्य में कम और मध्यम दूरी के सफर के लिए लोग प्लेन की जगह हाई स्पीड ट्रेन चुनेंगे?
विज्ञापन


भारत में हाई स्पीड रेल नेटवर्क के विस्तार को लेकर रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव कुछ महीने पहले ही विमानन क्षेत्र के लिए एक अहम संकेत दे चुके हैं। उन्होंने कहा था कि देश में बनने वाले हाई स्पीड ट्रेन नेटवर्क कई व्यस्त रूटों पर हवाई सफर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं। उनके मुताबिक मुंबई-पुणे, हैदराबाद-बेंगलुरु और बेंगलुरु-चेन्नई जैसे रूटों पर भविष्य में ज्यादातर यात्री ट्रेन से सफर करना पसंद कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेल मंत्री ने जापान, चीन और दक्षिण कोरिया का उदाहरण देते हुए बताया कि इन देशों में हाई स्पीड रेल नेटवर्क शुरू होने के बाद कम दूरी के हवाई सफर पर इसका बड़ा असर पड़ा है। भारत में भी हाई स्पीड ट्रेन चलने के बाद कुछ शहरों के बीच यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा। उदाहरण के लिए मुंबई से पुणे का सफर महज 48 मिनट में पूरा करने की योजना है, जबकि हैदराबाद से बेंगलुरु पहुंचने में करीब 2 घंटे 8 मिनट लगने का अनुमान है। ऐसे में एयरलाइन कंपनियों के लिए इन रूटों पर प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि देश में हवाई सफर खत्म हो जाएगा। लंबी दूरी की यात्रा में विमान की अहमियत बनी रहेगी।


भारत की परिवहन व्यवस्था में अब एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। सरकार हाई स्पीड रेल नेटवर्क के जरिए बड़े शहरों के बीच ट्रेन से सफर को भी तेज और सुविधाजनक बनाने पर जोर दे रही है। वंदे भारत ट्रेनों का विस्तार, रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण, विद्युतीकरण और सुरक्षा सुधार इसी बदलाव का हिस्सा हैं। अब करीब 16 लाख करोड़ रुपये के निवेश से हाई स्पीड रेल नेटवर्क विकसित करने की योजना है। ऐसे में सवाल यह है कि आने वाले समय में हाई स्पीड रेल नेटवर्क का क्या असर विमानन क्षेत्र पर पड़ सकता है।

Trending Videos

High Speed Train Vs Flight: Will High Speed Rail Corridors Replace Air Travel On Short Routes?
High Speed Train - फोटो : Amar Ujala

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दुनिया के कई देशों में हाई स्पीड रेल ने कम दूरी की हवाई यात्रा को कड़ी चुनौती देने का काम किया है। जापान, चीन और यूरोप के कुछ हिस्से इसके उदाहरण हैं। जापान में टोक्यो से ओसाका के बीच चलने वाली शिंकानसेन ट्रेन काफी लोकप्रिय है। यह टोक्यो, नागोया, क्योटो और ओसाका जैसे बड़े शहरों को जोड़ती है। इस रूट पर ट्रेन की तेज रफ्तार के साथ उसकी समय पर उपलब्धता और शहरों के बीच सीधी कनेक्टिविटी यात्रियों को आकर्षित करती है। यही वजह है कि इस रूट पर हवाई सफर की हिस्सेदारी काफी कम हो गई है। 

भारत के बड़े शहरों के बीच हाई स्पीड रेल की जरूरत इसलिए भी महसूस की जा रही है क्योंकि यहां कई प्रमुख आर्थिक केंद्र एक-दूसरे से बहुत ज्यादा दूर नहीं हैं। हालांकि, इन शहरों के बीच हवाई सफर करने में यात्रियों का काफी समय एयरपोर्ट पहुंचने, सुरक्षा जांच और बोर्डिंग जैसी प्रक्रियाओं में लग जाता है। उदाहरण के लिए बेंगलुरु से चेन्नई की उड़ान करीब एक घंटे की है। वहीं एयरपोर्ट आने-जाने और दूसरी प्रक्रियाओं को जोड़ दें तो पूरा सफर चार से पांच घंटे तक पहुंच सकता है। इसके मुकाबले हाई स्पीड ट्रेन के स्टेशन शहर के नजदीक होने से यात्रियों का समय बच सकता है।

यही वजह है कि प्रस्तावित रेल कॉरिडोर यात्रा के तरीके को बदल सकते हैं। बेंगलुरु से चेन्नई के बीच करीब 78 मिनट में सफर पूरा करने की योजना है। वहीं मुंबई से पुणे की दूरी महज 48 मिनट में तय हो सकेगी। हैदराबाद से बेंगलुरु के बीच भी करीब दो घंटे में पहुंचने का लक्ष्य है। इन रूटों पर कारोबार के सिलसिले में यात्रा करने वाले लोगों को खास फायदा मिल सकता है। उन्हें कम समय में एक शहर से दूसरे शहर पहुंचने का विकल्प मिलेगा। इस बदलाव की शुरुआती झलक वंदे भारत ट्रेनों में भी दिखाई देती है। हालांकि, ये हाई स्पीड रेल नहीं हैं लेकिन इनसे भारतीय रेलवे में तेज और बेहतर यात्री सेवाओं की दिशा में हो रहे बदलाव का अंदाजा लगाया जा सकता है।

कुल मिलाकर भारत में हाई स्पीड रेल का विस्तार हवाई सफर का विकल्प जरूर तैयार कर सकता है। खासकर उन रूटों पर जहां दो बड़े शहरों के बीच की दूरी कम है। अगर ट्रेनें तय समय पर चलती हैं, किराया प्रतिस्पर्धी रहता है और यात्रियों को अच्छी सुविधाएं मिलती हैं, तो लोग छोटी दूरी के लिए प्लेन के बजाय ट्रेन चुन सकते हैं। इससे एयरलाइन कंपनियों को कुछ रूटों पर चुनौती मिल सकती है। हालांकि, लंबी दूरी और दूर-दराज के शहरों के बीच हवाई सफर की जरूरत बनी रहेगी। भविष्य में ट्रेन और प्लेन एक-दूसरे की जगह लेने के बजाय अलग-अलग तरह की यात्राओं के लिए अहम विकल्प बने रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed