फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Earrings woman plucked off by robbers in broad daylight bike rider

दिनदहाड़े बाइक सवार लुटेरों ने महिला के कुंडल नोचे

Tue, 15 Mar 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Tue, 15 Mar 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
Earrings woman plucked off by robbers in broad daylight bike rider
लूट - फोटो : अमर उजाला
हजियांपुर-रोशनाबाद मार्ग स्थित नहर के पास दिनदहाड़े बाइक सवार लुटेरों ने साइकिल से भाई के साथ ससुराल जा रही महिला के कुंडल नोच ले गए। पीछे से आ रहे बीडीसी सदस्य ने बाइक से लुटेरों का पीछा किया लेकिन उन्हें पकड़ न सके। पीड़िता के भाई ने थाने में तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव ललौर निवासी मुनीश कुमार साइकिल से बहन कुंती देवी पत्नी कुलदीप कुमार को छोड़ने उसकी ससुराल गांव बेग थाना नवाबगंज जा रहे थे। सोमवार दोपहर करीब 2 बजे हजियांपुर-रोशनाबाद मार्ग स्थित नहर के पास पीछे से आए बाइक सवार लुटेरों ने धक्का देकर साइकिल गिरा दी। इसके बाद लुटेरों ने कुंती देवी के कान से कुंडल नोच लिए और भाग खड़े हुए।
विज्ञापन


तभी पीछे से बाइक से आ रहे बीडीसी सदस्य पप्पू ने लुटेरों का शुकरुल्लापुर तक पीछा किया लेकिन वह भाग गए। मुनीश ने कुंती के साथ थाने आकर तहरीर दी। पुलिस ने बगैर रिपोर्ट दर्ज किए मुनीश को समझा-बुझाकर टरका दिया। इस संबंध में एसओ ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed