फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   block pramukh 's wife set to be elected unopposed

ब्लाक प्रमुख की पत्नी का निर्विरोध चुना जाना तय

Tue, 08 Mar 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Tue, 08 Mar 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
block pramukh 's wife set to be elected unopposed
चुनाव - फोटो : file

फर्रुखाबाद।  जिला योजना समिति के सदस्यों के लिए मंगलवार को ब्लाक प्रमुख डा. सुबोध यादव की पत्नी रश्मि यादव ने नामांकन दाखिल किया। सपा विधायक ने भाभी का पर्चा नहीं भरवाया। इससे ब्लाक प्रमुख की पत्नी रश्मि यादव का निर्विरोध होना तय है। 16 पदों के लिए नामांकन हुआ। इनमें सामान्य महिला वर्ग के तीन पदों के लिए चार पर्चे भरे गए। अन्य 13 पदों के प्रत्याशियों का निर्विरोध होना तय हो गया है। नामांकन पत्र जांच में वैध पाए गए।

विज्ञापन


जिला योजना समिति में 16 सदस्यों के पद हैं। इनके चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सामान्य वर्ग के छह पदों के लिए 10, सामान्य महिला वर्ग के तीन पदों के लिए पांच, अनुसूचित
विज्ञापन

जाति वर्ग के दो सीटों के लिए दो, अनुसूचित जाति महिला वर्ग के एक पद के लिए दो नामांकन पत्र खरीदें गए थे। अन्य पिछड़ा वर्ग सदस्य पद के तीन पदों के लिए चार और अन्य पिछड़ा वर्ग महिला वर्ग के एक पद के लिए दो नामांकन पत्र खरीदे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य पिछड़ा वर्ग महिला वर्ग सदस्य के एक पद के लिए सपा विधायक नरेंद्र सिंह की भाभी श्यामा देवी और राजेपुर ब्लाक प्रमुख डा. सुबोध यादव ने पत्नी रश्मि यादव को चुनाव लड़ाने के लिए पर्चा खरीदा था। मंगलवार को कलेक्ट्रेट में नामांकन हुए। सामान्य वर्ग की छह सीटाें पर छह प्रत्याशी, सामान्य महिला वर्ग की तीन सीटों पर चार प्रत्याशियों, अनूसचित जाति वर्ग की दो सीट पर दो, अनुसूचित महिला वर्ग की एक पद के लिए एक तथा अन्य पिछड़ा वर्ग की तीन सीट पर तीन और अन्य पिछड़ा वर्ग महिला की एक सीट के लिए एक नामांकन पत्र दाखिल हुआ।


सपा विधायक नरेंद्र सिंह यादव ने अपनी भाभी श्यामा यादव का पर्चा नहीं भरवाया। इस कारण सामान्य महिला सीट को छोड़ कर अन्य सभी सीटों के दावेदार तथा ब्लाक प्रमुख डा. सुबोध यादव की पत्नी का निर्विरोध सदस्य चुना जाना तय हो गया है। एसडीएम कायमगंज अजीत कुमार ने बताया कि सामान्य वर्ग महिला के तीन पदों के सापेक्ष चार नामांकन हुए हैं। सभी नामांकन पत्र जांच में वैध पाए गए। 12 मार्च को नामांकन पत्र वापसी की प्रक्रिया होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed