{"_id":"845219e7d0400a2587ba9786ea3b5f09","slug":"yuppie-including-the-three-brands-were-substandard-noodles-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यप्पी समेत तीन ब्रांड के नूडल्स मिले घटिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यप्पी समेत तीन ब्रांड के नूडल्स मिले घटिया
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर उम्र के लोगों की पसंद बने नूडल्स सेहत के लिए मुफीद साबित नहीं हो रहे हैं। हाल ही में यप्पी समेत तीन मशहूर ब्रांडों के नूडल्स के नमूने जांच में घटिया पाए गए हैं।
इन नमूनों में जितने तत्वों की मौजूदगी का दावा कंपनियों द्वारा किया गया था, उनमें फर्क पाया गया है। यह खुलासा खाद्य एंव औषधि विभाग की क्षेत्रीय प्रयोगशाला गोरखपुर भेजे गए कुल 4 नमूनों की जांच में हुआ है।
नूडल्स कारोबारियों को विभाग ने इस बाबत नोटिस भेजा है। रुदौली की रामनगर कॉलोनी के खैरनपुर मोहल्ले की चौरसिया एजेंसी से छह जून को यप्पी ब्रांड मैजिक मसाला के नूडल्स के दो नमूने भरे गए थे।
विज्ञापन
35 ग्राम के पैकेट को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हीरालाल ने संदेह के आधार पर गोरखपुर लैब जांच के लिए भेजा था। फूड एनालिस्ट यूसी गंगवार की ओर से इस नमूने की जांच रिपोर्ट में कॉपर को लेकर सवाल उठाए गए हैं।
पैकेट में कॉपर नहीं होने का दावा किया गया था, जबकि मात्रा 0.436 पीपीएम मिली। हालांकि फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने इसकी मात्रा 3.0 मिलीग्राम प्रति किलोग्राम निर्धारित की है।
जिंक 7.379 पीपीएम का दावा किया गया था, जांच में 9.340 पीपीएम मिला, जबकि निर्धारित मानक है 50 एमजी प्रति किलो। इसी तरह कैडमियम शून्य होने का दावा किया गया था, जबकि जांच में मिला है 0.293 पीपीएम।
इसकी मात्रा एफएसएसएआई की ओर से 1.5 एमजी प्रति किलो निर्धारित है। 0.72 प्रतिशत नमक की जगह 1.72 फीसदी मिला है। यह मानक से एक फीसदी अधिक पाया गया है।
सोडियम क्लोराइड (एचसीएल) 0.028 फीसदी की जगह मिला है 0.076 जबकि मानक 0.1 प्रतिशत होना चाहिए। जांच अधिकारी की ओर से निष्कर्ष में कहा गया है कि नूडल्स में कुल तत्व निर्धारित सीमा से अधिक पाया गया है, जो अधोमानक है।
चौरसिया एजेंसी से ही यप्पी के 70 ग्राम के पैकेट का खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष कुमार दुबे ने नमूना भरा था। लैब की जांच में जिंक 31.448 पीपीएम का दावा था, मिला 18.049 पीपीएम, जबकि होना चाहिए 50 एमजी प्रति किलो।
निष्कर्ष में कहा गया है कि नूडल्स में कुल तत्व निर्धारित सीमा से अधिक पाया गया है, जो अधोमानक है।
इसी तरह आठ जून को लालबाग स्थित प्रेम कुमार अग्रहरि की फर्म से सिंगापुर करी नूडल्स का नमूना खाद्य सुरक्षा अधिकारी सूर्यमणि और 20 जून को रुदौली के योगेश कुमार जायसवाल के फर्म बीआर ट्रेडर्स से वाई-वाई ब्रांड नूडल्स का नमूना खाद्य सुरक्षा अधिकार विवेक त्रिवेदी ने भरा था।
यह दोनों नमूने भी मानक पर खरे नहीं उतरे। जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी पैकेट पर जो दावे करती है, वह तत्व नहीं मिले हैं।