फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Youth returning from immersion killed by a vehicle collision

विसर्जन से लौट रहे युवक को वाहन ने मारी टक्कर, मौत

Fri, 14 Oct 2016 11:07 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Fri, 14 Oct 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
Youth returning from immersion killed by a vehicle collision
Accident
गोसाईगंज थानाक्षेत्र में गुरुवार की मध्य रात्रि दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन से लौट रहे एक बाइक सवार युवक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिवारीजन पुलिस को सूचना दिए बगैर शव लेकर घर चले गए। पीड़ित परिवार के घर कोहराम मचा रहा। युवक ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के रामनगर मिश्रौली निवासी रजनीश वर्मा (22) पुत्र राम अनुज वर्मा गुरुवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के बाद बाइक से घर लौट रहा था। रात लगभग एक बजे घर लौटते समय बाइक सवार युवक पकरेला गांव के पास स्टेट हाईवे पर किसी वाहन ने जोर की टक्कर मार दी जिससे वह बाइक वहीं गिर कर लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन


टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंचे तो उसे अचेत पाया। क्षेत्रीय होने के नाते लोगों ने घायल युवक को पहचानने के बाद सूचना उसके परिवारीजनों को दी। ग्रामीणों ने बताया कि परिवारीजनों के पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रजनीश फैजाबाद में किराए का कमरा लेकर परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। थानाध्यक्ष धनंजय सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी होने पर पुलिस पीड़ित के घर गई थी, लेकिन परिवारीजन मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहते है। युवक की मौत से घर में कोहराम मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed