{"_id":"cdd97f7331a9ab3fbebc9f759c507cec","slug":"yoga-exercises-on-rhythm-thirkenge-town-village-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग अभ्यास की लय पर थिरकेंगे शहर-गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग अभ्यास की लय पर थिरकेंगे शहर-गांव
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Sun, 21 Jun 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहां भी आयोजन है, वहां पर तैयारियां इतनी संजीदगी से की जा रही है कि मानों कि आयोजकों के घर में ही कोई कार्यक्रम हो। आनंद और उत्साह आयोजन स्थलों पर शनिवार से ही दिख रहा है।
विराट तैयारियां इस ओर संकेत कर रही है कि बड़ी तादात में योग एवं प्राणायाम के प्रेमी कार्यक्रम में शरीक होंगे। हर सांस को ‘उत्सवी रंग’ में रंगने की अद्भुत विद्या के प्रति लोगों की बढ़ी ललक बता रही है कि जीवन के हर क्षण को उम्मीदों के रंग में रंगने की कला को सीखने के प्रति लोग बेताब है।
हरिद्वार के दिव्य प्रेम सेवा मिशन से जुड़े सुनील सिंह ‘विद्यार्थी’ ने कहा कि मन को मौन बना उसकी गूंज सुनने की रहस्यमई अनुभूति के प्रति लोगों का प्रेम जाग गया है। इससे स्वास्थ्य और आध्यात्मिक क्षेत्र में निश्चित है कि नई क्रांति होगी। 21 जून का आयोजन तो भविष्य में घटने वाली उस क्रांति का बीजारोपण है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय कैडेट कोर ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रिकॉर्ड बनाने की तैयारी पूरी कर ली है। डाभासेमर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में एनसीसी का 66 वां संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर चल रहा है।
शिविर में शनिवार सुबह लगभग एक हजार कैडेटों ने मेजर डॉ. राधेश्याम तिवारी के नेतृत्व में पूर्वाभ्यास किया। जिसका कर्नल पांडेय ने निरीक्षण किया। कैंप कमांडेंट कर्नल एनएन बाजपेयी ने बताया कि एनसीसी देश में युवाओं का एक प्रमुख वर्दीधारी संगठन है। सभी प्रदेशों के 2700 स्थानों पर योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है।