फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   yatra

अब कांवड़ यात्रा पर भी कोरोना का ग्रहण

Sat, 20 Jun 2020 09:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
yatra
अयोध्या। कोरोना के कहर के चलते अब कांवड़ यात्रा पर भी ग्रहण लगता दिख रहा है। जिला प्रशासन ने रामनगरी के साधु-संतों के जरिए भक्तों से अपील की है कि वे कांवड़ यात्रा में अपने घरों पर ही भगवान शिव की पूजा अर्चना करें। संतों ने कहा कि जिस तरह सभी भक्तों ने रामनवमी मेले में दिशा-निर्देशों का पालन किया। उसी तरह सावन मास में भी धैर्य का परिचय देते हुए शासन-प्रशासन का सहयोग करें।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा जुलाई माह में ही इस दौरान लाखों कांवड़िये अयोध्या आकर पावन सलिला सरयू में स्नान करते हैं और विभिन्न मंदिरों नागेश्वरनाथ, क्षीरेश्वरनाथ में जलाभिषेक के बाद हनुमानगढ़ी, रामलला व कनकभवन में दर्शन-पूजन करते हैं। इस वर्ष कोरोना के कहर के चलते कांवड़ यात्रा में भक्त अयोध्या न आकर अपने घरों पर ही पूजा-अर्चना करें इसके लिए जिला प्रशासन ने मुहिम छेड़ दी है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन रामनगरी के साधु-संतों के माध्यम से भक्तों से अपील करवा रहा है कि वे सावन मास में घर पर ही भगवान शिव की पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक करें। एसपी सिटी विजयपाल सिंह ने बताया कि कोरोना को देखते हुए सावन मास में लाखों भक्तों के आगमन को लेकर प्रशासन सतर्क है इसलिए उनसे अपील की जा रही है कि वे कोरोना को देखते हुए अपने-अपने घरों पर ही शिव की पूजा अर्चना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed