{"_id":"580507674f1c1bf132702d45","slug":"workers-pressed-into-a-pile-of-ballast-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिट्टी के ढेर में दबकर श्रमिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिट्टी के ढेर में दबकर श्रमिक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Mon, 17 Oct 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
हादसे के वक्त इसी मिक्सर प्लांट के नीचे बैठा था श्रमिक।
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत क्षेत्र के भेलसर-उमापुर मार्ग पर सड़क निर्माण के लिए जेसीबी से मिक्सर में गिट्टी गिराने के दौरान हुए हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि हादसे की जांच की जा रही है।
क्षेत्र के भेलसर-उमापुर मार्ग का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए ठेकेदार की ओर से भेलसर में मिक्सर प्लांट लगवाया गया है। रोज की तरह सोमवार को भी मिक्सर प्लांट पर काम चल रहा था। दोपहर करीब दो बजे मिक्सर प्लांट में जेसीबी से गिट्टी डाली जा रही थी।
इसी दौरान मौके पर काम कर रहा मजदूर अखिलेश (25) गिट्टी के ढेर के नीचे आ गया और मलबे में दब गया। मामले को लेकर हलचल मच गई और काम रोक दिया गया। साथ काम कर रहे मजदूर राजिंदर ने बताया कि जानकारी पर तत्काल अखिलेश पुत्र छोटेलाल निवासी गौरिया थाना संदना जनपद सीतापुर को सीएचसी पहुंचाया गया।
विज्ञापन
जहां डॉ. मदनलाल बरनवाल ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया। कोतवाली के एसएसआई अखिलेश पांडेय ने बताया कि सीएचसी से सूचना के बाद वह मौके पर पहुंचे तो पता चला कि मजदूर की मौत हो चुकी है।
इसकी जानकारी उसके परिवारीजनों को भेजवाई गई है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया जा रहा है। देर शाम खबर लिखे जाने तक मृतक का बहनोई मौके पर पहुंच गया था।