फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   woman married

कश्मीरी युवक से निकाह कर विदा हुई जीनत

Thu, 08 Aug 2019 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
woman married
अयोध्या। कश्मीरी युवक रुखसार से निकाह करने वाली जीनत आखिरकार बुधवार को अपनी ससुराल विदा हो गई। बेटी को विदा करते हुए गांव के लोग भी भावुक हो गए।
विज्ञापन

परिवार वालों के साथ ग्रामीणों ने दोनों की सलामती की दुआ की। मंगलवार को कश्मीरी युवक से निकाह होने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने गांव पहुंचकर दूल्हा समेत चार युवकों व महिला को युवती के घर में नजरबंद कर पूछताछ की थी।


पहचान सुनिश्चित होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने दुल्हन की विदाई की इजाजत दी। इसके बाद बुधवार सुबह दुल्हा-दुल्हन कश्मीर के लिए रवाना हो गए।
जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के साथ कश्मीरी युवक से निकाह का यह जिले में पहला मामला है। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के शोपियां निवासी रुखसार का निकाह अयोध्या के खंडासा थाना क्षेत्र के भीखी का पूरा गांव निवासी सलमा व जमील की पुत्री जीनत बानो के साथ पांच अगस्त को हुआ।
विज्ञापन



रुखसार के पिता का निधन हो चुका है। शादी में उसके साथ उसके रिश्तेदार दिलशाद ऐमन, खुर्शीद ऐमन व उसकी बहन और मोहम्मद वकील आए हुए थे।
ये सभी लोग 26 जुलाई को भीखी का पूरा गांव में पहुंचे और वहीं एक घर में रुके थे। चार अगस्त को मंगनी की रस्म के बाद, 5 अगस्त को निकाह के साथ शादी की सारी रस्में पूरी की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन



6 अगस्त को विदाई होने से पहले पुलिस को पता चल गया। इसके बाद ऐहतियातन सभी लोगों को हिरासत में लेकर जांच हुई। पहचान सुनिश्चित करने के बाद पुलिस ने उनको जाने की अनुमति दी, जिसके बाद हंसी खुशी जीनत बानो अपने शौहर रुखसार के साथ जम्मू-कश्मीर स्थित अपनी ससुराल को रवाना हो गई।


दुल्हन जीनत बानो की मां सलमा बानो ने बताया कि उनके रिश्तेदार कोलकाता में रहते हैं। उनकी सलाह पर मैंने यह शादी की है। शादी पहले से ही तय थी और अब निकाह संपन्न हुआ। सलमा का कहना है कि सरकार ने अनुच्छेद 370 समाप्त करके बहुत ही साहसिक कदम उठाया है, इससे अब नए रिश्ते लगाने में सबको आसानी होगी।


‘10 दिन से रुके कश्मीरी, नहीं लगी भनक’
जम्मू कश्मीर पर केंद्र और प्रदेश सरकार के हाई अलर्ट जारी होने के बाद भी प्रशासन एवं खुफिया एजेंसियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। दस दिन तक पांच कश्मीरी लोग खंडासा थाना क्षेत्र के भीखी का पूरा गांव में रुके रहे और प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं हुई। वो तो गनीमत रही कि ये सभी शादी समारोह में आए थे।

अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद मंगलवार रात पुलिस ने इन सभी लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। एसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सभी के पतों व उनके बारे में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने तस्दीक की। पहचान सुनिश्चित होने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। दूल्हा-दुल्हन अपने रिश्तेदारों के साथ बुधवार सुबह कश्मीर के लिए रवाना हो गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed