{"_id":"580264bb4f1c1b691a28e742","slug":"woman-died-in-wall-collapse","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्जर दीवार ढहने से युवती की जान गई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर दीवार ढहने से युवती की जान गई
फैजाबाद
Updated Sat, 15 Oct 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
शनिवार को कश्मीरी मोहल्ला में दीवार गिरने के बाद मलबे को हटाते लोग ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर कोतवाली क्षेत्र के कश्मीरी मोहल्ले में शनिवार शाम एक पुरानी जर्जर दीवार ढह गई। मलबे की चपेट में आकर एक युवती की मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
रीडगंज आंख अस्पताल के सामने से कश्मीरी मोहल्ले में एसएसवी इंटर कॉलेज की ओर जाने वाली रोड पर दायीं तरफ शमीउल्ला का पुराना मकान है। इनके पड़ोस में ही मो. जमील का परिवार रहता है। मो. जमील की साइकिल शमीउल्ला के घर के सामने खड़ी थी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि शाम लगभग सवा सात बजे बापू बालिका में इंटर की छात्रा 17 वर्षीय हिना साइकिल लाने शमीउल्ला के घर के सामने गई थी। इसी दौरान शमीउल्ला की जर्जर दीवार अचानक ढह गई और मलबा छात्रा के सिर पर गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
माजरा देख रहे लोगों ने छात्रा को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवारीजन शव लेकर वापस चले गये।