{"_id":"cecf34556133723cd7d8cc345ba86e43","slug":"woman-and-two-killed-four-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला समेत दो की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला समेत दो की मौत, चार घायल
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जबकि चार श्रद्धालु घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। श्रद्धालु सुल्तानपुर से अयोध्या दर्शन-पूजन के लिए आ रहे थे।
सुल्तानपुर जनपद के वल्दीराय थाना क्षेत्र निवासी श्रद्धालु मंगलवार सुबह एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर दर्शन-पूजन के लिए अयोध्या आ रहे थे।
लखनऊ-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के बूथ नंबर चार हलकारा का पुरवा के पास श्रद्धालुओं को ले जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।
टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हो गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दुर्घटना में घायल वल्दीराय थाना क्षेत्र स्थित नंदौली गांव निवासी कालीराम पुत्र राम दुलारे प्रजापति, ज्ञानावती पत्नी राम दुलारे, सोना पत्नी रामलौट तथा पूरे सुखलाल पंडित का पुरवा निवासी संजय पुत्र परसुराम, स्वामीशरण पुत्र श्रीराम व राम कुमार पुत्र करणाशंकर तिवारी को जिला अस्पताल पहुंचाया।
जहां डॉक्टरों ने महिला ज्ञानावती पत्नी राम दुलारे प्रजापति को मृत घोषित कर दिया और बाकी को उपचार के लिए भर्ती कर लिया। उपचार के दौरान 50 वर्षीय कालीराम ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
एसपी सिटी आरएस गौतम ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी पर घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। मामले की छानबीन कराई जा रही है।