फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Wife murdered by strangling her head

पत्नी की बांके से गला काटकर की हत्या

Mon, 01 Feb 2021 12:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Wife murdered by strangling her head
रिंकू देवी -फाइल फोटो - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। मवई थाना क्षेत्र के ग्राम नेवाजपुर में शनिवार रात पति ने पत्नी की बांके से गला काट कर हत्या कर दी। उसने रविवार सुबह वारदात की जानकारी ग्रामीणों को दी, इसके बाद हत्या में प्रयुक्त हथियार समेत फरार हो गया। वारदात की जानकारी होने पर गांव में सनसनी फैल गई। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी पति रामसिंह उर्फ रामू, ससुर, देवर व बहनोई पर दहेज हत्या का केस दर्जकर पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

बाराबंकी जनपद के थाना दरियाबाद के ग्राम रानेपुर निवासी रामू ने अपनी लड़की रिंकू देवी (22) की शादी करीब दो वर्ष पूर्व मवई थाने के ग्राम नेवाजपुर में पारसनाथ के लड़के रामसिंह उर्फ रामू के साथ की थी। रामू रविवार सुबह गांव में बदहवास हालत में घूम रहा था। उसने ग्रामीणों करे बताया कि उसने शनिवार रात पत्नी की बांके से गला काटकर हत्या कर दी है। उसका शव कमरे में बंद कर दिया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर सीओ रुदौली डॉ. धर्मेंद्र यादव, मवई थाना प्रभारी विश्वनाथ यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घर का कमरा खोलकर रिंकू का शव को कब्जे में लिया। कमरे के फर्श पर खून पड़ा हुआ था। सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने मौके पर मिले खून आदि के नमूने लिए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के पिता का आरोप है कि उनके दामाद राम सिंह उर्फ रामू अक्सर पुत्री को दहेज कम लाने का आरोप लगाकर मारता पीटता था। उसने मवई थाना में तहरीर देकर मृतका के पति राम सिंह, देवर विवेक, ससुर पारसनाथ तथा बहनोई उदयराज पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। सीओ रुदौली ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्जकर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

प्रभारी निरीक्षक मवई विश्वनाथ यादव ने बताया कि जांच में हत्या के पीछे कुछ अन्य तथ्य भी सामने आ रहे हैं। मृतका के मोबाइल को कब्जे में लिया गया है, इसके कई अहम राज खुल सकते हैं। पत्नी की हत्या का आरोपी रामू इससे पहले भी अपनी पहली पत्नी को चरित्र पर शक को लेकर तलाक दे चुका है। ग्रामीणों ने बताया कि युवक की पहली शादी जरौली गांव से हुई थी। जिसे उसने तीन साल पहले तलाक दे दिया था। इसके बाद दूसरा विवाह रिंकू देवी के साथ हुआ था।

अयोध्या-मवई थाना क्षेत्र के ग्राम नेवाजपुर में हत्या के बाद जांच करते सीओ

अयोध्या-मवई थाना क्षेत्र के ग्राम नेवाजपुर में हत्या के बाद जांच करते सीओ- फोटो : FAIZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed