फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Weathering the havoc of meningitis

मौसम की मार से दिमागी बुखार का कहर

Tue, 28 Jul 2015 12:02 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 28 Jul 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
बच्चों में जो लक्षण दिख रहे है वह दिमागी बुखार जैसा है। उन्हें झटके और मुंह में गाज तक आ रहे हैं। फिलहाल चिकित्सक बीमार बच्चों के सिर पर नियमित रूप से पट्टी करने के साथ उन्हें सघन चिकित्सा के जरिए ठीक करने में लगे हैं।
विज्ञापन


अस्पताल में बुखार से पीड़ित जिन बच्चों को भर्ती किया गया है, उन बच्चों की भर्ती पंजिका पायरेक्शिया दर्ज है। इसके अलावा डायरिया पीड़ितों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हुआ है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल आने वाले बच्चों में दिमागी बुखार के लक्षण दिख रहे हैं। बच्चों को बुखार आने के साथ-साथ सिर दर्द और गर्दन में अकडन भी है। तेज बुखार होने पर बच्चों को झटका आने के साथ-साथ उल्टी भी हो रही है। यही बुखार परिवारीजनों को चिंता में डाल दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में पूरेकाशीनाथ हरिपुर जलालाबाद निवासी महेश यादव का सात वर्षीय पुत्र शरद को सिर दर्द के साथ तेज बुखार शुरू हुआ। कुछ ही देर बाद उसे झटके आने लगे। उल्टी भी हुई।

रविवार दोपहर जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में भर्ती किया गया। सोमवार तक भी बुखार नहीं उतरा। बच्चे के सिर पर नियमित रूप से ठंडे पानी की पट्टी की जा रही है।

कुमारगंज क्षेत्र के पातूपुर निवासी राजेश का डेढ़ वर्षीय पुत्र भी पांच दिनों से अस्पताल में भर्ती है। उसे भी झटका आ रहा था। शहर के अमानीगंज मोहल्ला निवासी अनिल के सात माह के पुत्र शिवम को भी डायरिया होने के साथ तेज बुखार हुआ है।

अंबेडकरनगर जिले के इब्राहिमपुर निवासी सोनी (12) और हनुमतनगर के आदर्श तिवारी (2) को भी दिमागी बुखार होने पर बच्चा वार्ड में भर्ती किया गया है। वार्ड में मो. इसराइल (11) पुत्र मो. ईदू, जान्ह्वी (3) पुत्री रामबरन, शमा(12) पुत्री मो. इदरीश को उल्टी-दस्त होने पर जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में भर्ती किया गया है।

बालरोग विशेषज्ञ डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि मौसम में बदलाव की वजह से बच्चों को तेज बुखार आ रहा है। यही कारण है कि तेज बुखार हा आ रहा है। अभी तक बरसात अधिक नहीं हुई है।


इसलिए जापानी इंसेफलाटिस होने की संभावनाएं बहुत कम है। लेकिन बारिश और धूप का बार-बार कहर खतरनाक है। अस्पताल में जो बच्चे हैं उनका इलाज के साथ साथ निगरानी भी रखी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed