फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   weather change, flow the cold air

पुरवइया हवा ने बढ़ाई ठंडक, छाई रही बदली

Fri, 11 Dec 2015 11:17 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 11 Dec 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
पुरवइया हवा ने शुक्रवार को हर किसी को कंपकंपा दिया। तेज हवा के ठंडे झोंकों से भोर से ही जहां सर्दी और बढ़ गई। वहीं पारा भी थोड़ा नीचे लुढ़क गया। अधिकतम तापमान में कमी रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन


पुरवइया हवा चलने से आसमान में बदली छा गई। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, हवा की दिशा बदलते ही और गलन बढ़ेगी। शुक्रवार को पुरवइया हवा ने लोगों को झकझोर कर रख दिया।
विज्ञापन


नार्थ ईस्ट से आने वाली हवा की गति कम नहीं थी। 5.3 किलामीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बहने वाली हवा ने लोगों को कंपकंपा कर रख दिया। इससे तापमान में भी गिरावट आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को जहां अधिकतम तापमान 25 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था वहीं शुक्रवार को यह पारा 23.00 डिग्री सेल्सियस पर आकर ठहर गया।

हालांकि कुछ समाजसेवियों ने गरीबों को कंबल बांटे हैं, फिर भी ठंडक को देखते हुए यह नाकाफी मानी जा रही है। नगर पालिका की ओर से अभी तक शहर में कहीं भी अलावा की व्यवस्था नहीं की गई है।

रोजवेज, रेलवे स्टेशन और अस्पताल में भर्ती मरीजों के तीमारदार ठंडक से बचने के लिए कागज, पत्तियां और टायर जला रहे हैं। मौसम वैज्ञानिक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि पुरवा हवा चलने से आसमान में बदली छा गई है।


मौसम में यह बदलाव महज शनिवार तक के लिए है। रविवार को हवा की दिशा बदलने के आसार है। जैसे ही पछुआ हवा चलेगी। मौसम तो साफ होगा मगर पारा और तेजी से लुढ़केगा।

मौसम बदलने के साथ ही कोहरा लोगों को और परेशान करेगा। उनकी माने तो दो दिनों बाद ठंडक में और इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed