फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Water shortage

रोडवेज परिसर में दो दिन से पानी का टोटा, मचा हाहाकार

Sun, 21 Jul 2019 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Water shortage
अयोध्या। परिवहन निगम के फैजाबाद स्टेशन पर दो दिन से पानी की किल्लत है। कारण यह कि रोडवेज परिसर स्थित वर्कशाप में लगा मोटर फुंक गया है।
विज्ञापन

यात्री बाहर का बोतलबंद पानी खरीदने को मजबूर हैं। यहां तक कि कर्मचारी भी पानी न आने से परेशान हैं। जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
फैजाबाद बस स्टेशन पर प्रतिदिन पांच हजार यात्रियों का आवागमन रहता है। रोडवेज प्रतिमाह अपने यात्रियों से औसतन लगभग 16 लाख रुपये यात्री सुविधा के नाम पर वसूलता है।
इसके बावजूद भारी उमस व गर्मी के बीच दो दिनों से स्टेशन परिसर में पेयजल का संकट बना हुआ है। फ्रीजर सफेद हाथी साबित हो रहा है। किसी भी नल से पानी नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

इससे यात्रियों को परिसर के बाहर से बोतलबंद पानी लेने को मजबूर होना पड़ रहा है। दूसरी ओर अभी तीन दिन पूर्व एमडी की ओर से आदेश जारी किया गया है कि बिना सफाई व धुलाई के बसें नहीं चलाई जाएंगी, ऐसा न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर एमडी के आदेशों को दरकिनार करते हुए दो दिन से फैजाबाद डिपो से बिना धुलाई व सफाई के बसें निकाली जा रही हैं। इसके साथ ही मोटर के खराब होने से पूरे रोडवेज परिसर पर कहीं भी पानी नहीं आ रहा है। इससे कर्मचारियों को भी दिक्कत हो रही है।

दो दिन से वर्कशाप की टंकी से जुड़ा मोटर खराब है। इससे पूरे रोडवेज परिसर में पानी की आपूर्ति ठप हो गयी है। मकैनिक को बुलाया गया है, उम्मीद है कि रविवार को मोटर बन जाने के बाद पानी जलापूर्ति शुरू हो जाएगी।
-नंदकुमार चौधरी, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, फैजाबाद डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed