फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   water

एसडीएम ने किया बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा, ग्रामीणों की समस्याएं जानी

Wed, 18 Aug 2021 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
water
21-अयोध्या बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करते उपजिलाधिकारी रूदौली , राजस्व निरीक्षक व क्षेत्रीय ? - फोटो : FAIZABAD
शुजागंज (अयोध्या)। पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश और नेपाल से छोड़े गए पानी से सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बाढ़ का पानी अब गांवों में घुस रहा है, इससे लोगों में भय व्याप्त है। गांवों के लोग गृहस्थी का सामान लेकर ऊंचे स्थानों पर पलायन कर रहे हैँ। वहीं फसल पानी में डूबने के चलते पशुओं के लिए चारे का भी संकट खड़ा हो गया है। बुधवार को एसडीएम से राजस्व विभाग की टीम के साथ बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया व ग्रामीणों की समस्याएं सुनी।
विज्ञापन

बाढ़ प्रभावित गांवों के ग्रामीण दुश्वारियों भरा जीवन जीने को मजबूर हैं। बुधवार को उपजिलाधिकारी रुदौली विपिन सिंह ने बाढ़ प्रभावित गांव महंगू का पुरवा, कैथी, मुजेहना, सराय नासिर का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं जानी व उसके निराकरण का भरोसा दिलाया। कैथी मांझा के ग्रामीण शिव कुमार यादव ने उपजिलाधिकारी से केरोसिन तेल दिलाने कि बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने संबंधित को तेल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इसी गांव के श्रीदत्त यादव ने जानवरों के चारे की बात रखी, जिसे भी जल्द व्यवस्था करने को कहा। एसडीएम ने बताया कि बाढ़ से प्रभावित गांवों पर नजर रखने के लिए क्षेत्रीय लेखपाल को निर्देशित किया गया है। बाढ़ से बचाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस दौरान राजस्व निरीक्षक विश्वनाथ सिंह , क्षेत्रीय लेखपाल सुशील सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed