फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Wall collapses due to storm, mother and son buried under debris, grandson injured

आंधी-तूफान से गिरी दीवार, मलबे में दबकर मां-बेटे की मौत, पोता घायल

Fri, 23 Apr 2021 12:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Wall collapses due to storm, mother and son buried under debris, grandson injured
अयोध्या। रुदौली तहसील क्षेत्र के थाना मवई के रसूल पुर मजरे कुशहरी गांव में बुधवार रात आंधी-बारिश से एक पक्के मकान की दीवार गिर गई। जिसके मलबे में दबकर मां-बेटे की मौत हो गई जबकि पोता गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

वहीं दो मवेशियों की भी दबकर मौत हो गई। घायल पोते को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रसूल पुर मजरे कुशहरी गांव में बुधवार रात लगभग 11:30 बजे आंधी-बारिश से गांव निवासी कांशीराम के मकान की पक्की दीवार गिर गई, इस पर छप्पर रखा हुआ था।
विज्ञापन

हादसे में इसके नीचे सो रहे घर के सदस्य व मवेशी मलबे में दब गए। घटना की जानकारी जब आसपास के लोगों को हुई तो उन्होंने ईट व छप्पर को हटाना शुरू किया, लेकिन तब तक मलबे में दबकर कांशीराम (50) पुत्र काली दीन व उनकी माता गंगा देई (80) पत्नी काली दीन की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मलबे में कांशीराम का पुत्र दीपचंद (15) गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सीएचसी बनीकोडर भेजवाया गया। जहां से उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल बाराबंकी रेफर कर दिया गया।
वहीं इसी मलबे के नीचे दबकर दो मवेशियों की भी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मवई थाना प्रभारी विश्नाथ यादव ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा।

रुदौली उपजिलाधिकारी विपिन कुमार सिंह ने बताया कि मृतकों के परिवारीजनों को सरकार द्वारा अहेतुक सहायता प्रदान की जाएगी। रुदौली भाजपा विधायक रामचंद्र यादव ने बताया कि मृतक कांशीराम के परिजनों को किसान दुर्घटना बीमा के तहत पांच लाख व मुख्यमंत्री राहत कोष आपदा प्रबंधन की ओर से चार लाख रुपये व प्रधानमंत्री आवास दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed