{"_id":"61d9dd4f32a7606b794b4490","slug":"voting-for-five-assembly-seats-on-february-27-faizabad-news-lko6126298142","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच विधानसभा सीटों के लिए27 फरवरी को वोटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच विधानसभा सीटों के लिए27 फरवरी को वोटिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लागू होने के साथ ही शनिवार को जिले में निर्वाचन आयोग की टीमें मैदान में उतर गईं। आचार संहिता के पालन को लेकर नगर निगम व तहसील की टीमों ने जगह-जगह लगे बैनर-पोस्टर हटवाने शुरू कर दिए हैं। जिले के सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों में उड़नदस्ते और स्थायी निगरानी टीमें सक्रिय कर दी गईं हैं। चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है।
चुनाव आचार संहिता लागू होने की घोषणा के साथ जिले में इसके पालन को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई। शहर के साथ ही तहसील क्षेत्रों में बैनर-पोस्टर हटवाने का काम शुरू कर दिया गया है। नगर निगम की ओर से बैनर-पोस्टर व होर्डिंग्स हटाए जाने के लिए जल्दबाजी में एंबुलेंस व शव वाहन तक को लगा दिया गया। बाद में कर्मियों ने बताया कि निगम का वाहन न होने के कारण जल्दबाजी में ये वाहन लगाए गए।
तहसीलदार सदर राजकुमार पांडेय ने बताया कि आचार संहिता के पालन के लिए बैनर-पोस्टर सहित अन्य प्रचार सामग्री हटाने के लिए सदर तहसील क्षेत्र में कुल छह टीमें लगाई गई हैं। रात तक प्रचार सामग्री हटा दी जाएंगी। इसी तरह अन्य चार तहसीलों के प्रशासन को निर्देश जारी कर दिया गया है। वहां भी बैनर-पोस्टर हटाए जाने की बात बताई गई है।
विज्ञापन
आचार संहिता लागू होने के साथ ही जिले के विधानसभा क्षेत्रों में उड़नदस्ते और स्थायी निगरानी टीमें भी साजो-सामान के साथ मैदान में उतार दी गईं हैं। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में राउंड द क्लॉक तीन-तीन उड़नदस्ते टीमें लगाए गये हैं। इसके साथ ही सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों में कुल 17 स्थायी निगरानी टीमें भी लगाई गई हैं।
आयोग की तरफ से 15 जनवरी तक सभा व रैली पर प्रतिबंध लगाए जाने के मद्देनजर वीडियो निगरानी टीमें अभी मैदान में नहीं उतारी गई हैं। प्रशासन के मुताबिक आचार संहिता लागू होने के साथ ही लोकार्पण व शिलान्यास पर रोक लग गई है। 15 जनवरी तक के लिए रैली व सभा पर रोक लगाई गई है। इस पर नजर रखी जाएगी।
एडीएम प्रशासन व उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि जिले में चुनाव आचार संहिता प्रभावी हो गई है। इसके पालन में जिले के सभी शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार सामग्री व बैनर-पोस्टर हटवाने के लिए टीमें लगा दी गईं हैं। 48 घंटे के अंदर पूरे जिले में बैनर-पोस्टर सहित अन्य प्रचार सामग्री हटा दी जाएंगी। सभी विधानसभा क्षेत्रों में उड़नदस्ते और स्थायी निगरानी टीमों ने अपना काम शुरू कर दिया है।