फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Virtual

खुद आकर भूमि पूजन करें मोदी

Mon, 29 Jun 2020 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Virtual
अयोध्या। राममंदिर निर्माण में हो रही देरी को लेकर संतों में व्यग्रता बढ़ती जा रही है। राममंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास द्वारा पीएम मोदी को पत्र भेजकर अतिशीघ्र अयोध्या आकर राममंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन की अपील की जाएगी। अयोध्या का संत समाज चाहता है कि वर्चुअल या वीडियो कांफ्रेसिंग से नहीं, पीएम मोदी स्वंय अयोध्या आकर राममंदिर का भूमि पूजन करें। 2022 में रामलला के भव्य गर्भगृह में रामनवमी मनाई जाए, यही संत समाज की इच्छा है।
विज्ञापन

यह बातें महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास ने कही। उन्होंने कहा कि सावन मास शुभ है, सावन मास में भूमि पूजन कर मंदिर निर्माण का प्रारंभ किया जा सकता है। लाखों रामभक्तों की इच्छा है कि शीघ्र ही भव्य मंदिर का निर्माण शुरू हो। कहा कि हमारी इच्छा है कि प्रधानमंत्री अयोध्या आकर भूमिपूजन करें। वीडियो कांफ्रेसिंग या वर्चुअल तरीके से भूमि पूजन उचित नहीं है। कहा कि पांच सौ वर्षों बाद यह शुभ अवसर आया है, इसलिए हमारी इच्छा कि पीएम मोदी के ही करकमलों द्वारा मंदिर का निर्माण शुरू हो।
विज्ञापन

श्रीरामबल्लभाकुंज के अधिकारी राजकुमार दास, पौराणिक पीठ नाका हनुमानगढ़ी के महंत रामदास भी कहते हैं कि अब राममंदिर निर्माण में देरी नहीं होनी चाहिए। वर्षों के संघर्ष का प्रतिफल के रूप में राममंदिर निर्माण होने जा रहा है, इसलिए प्रधानमंत्री मोदी खुद अयोध्या आकर भूमि पूजन करें, यही संत समाज की इच्छा है। विहिप के प्रांतीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या आकर भूमि पूजन करें। चाहे इसमें थोड़ा सा समय ही लग जाए, लेकिन संतों सहित पूरे देश की इच्छा है कि खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या आएं और भूमि पूजन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

राममंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास का कहना है कि अब राममंदिर के प्रस्तावित मॉडल में कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा। विहिप को जो मॉडल है उसी अनुसार राममंदिर का निर्माण होना चाहिए, यह लाखों रामभक्तों की भावना से जुड़ा हुआ है। कहा कि हम 2022 की रामनवमी भव्य गर्भगृह में मनाना चाहते हैं, यह तभी संभव है जब इसी मॉडल पर मंदिर का निर्माण हो। कहा कि रही बात मंदिर निर्माण की भव्यता की तो पूरा मंदिर सोने का बना दिया जाएगा, राममंदिर निर्माण में धन की कोई कमी आड़े नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed