{"_id":"62571a4900aa593e124a79bf","slug":"village-guards-will-also-be-deployed-along-with-the-soldiers-to-protect-the-rail-track-faizabad-news-lko6260179188","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल ट्रैक की सुरक्षा के लिए जवानों के साथ ग्राम प्रहरी भी होंगे तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल ट्रैक की सुरक्षा के लिए जवानों के साथ ग्राम प्रहरी भी होंगे तैनात
विज्ञापन
अयोध्या। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के अयोध्या आगमन को लेकर सुरक्षा के सभी आवश्यक मापदंडों को पूरा किया जा रहा है। बाराबंकी जनपद से अयोध्या रेलवे स्टेशन तक रेल ट्रैक व रेलवे क्रॉसिंगों की सुुरक्षा के लिए पुलिस, होमगार्ड व पीआरडी के जवानों साथ ग्राम प्रहरियों को लगाया जा रहा है।
साथ ही रेल ट्रैक के किनारे रहने वाले लोगों को घरों की गंदगी रेल ट्रैक पर गिराने से मना किया जा रहा है। इसको लेकर अधिकारियों द्वारा प्रतिदिन निरीक्षण किया जा रहा है। उपराष्ट्रपति 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे प्रेसिडेंशियल ट्रेन से अयोध्या पहुंचेंगे। वह करीब पौने चार घंटे अयोध्या में रहेंगे। दोपहर 2:45 बजे वह अयोध्या से वाराणसी के लिए रवाना होंगे।
उनकी सुरक्षा को अयोध्या समेत बाराबंकी-अयोध्या रेल मार्ग पर भी पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। करीब 80 किमी. के इस रेल मार्ग की आरपीएफ द्वारा निगरानी की जा रही है। उपराष्ट्रपति के गुजरने के दौरान इस मार्ग पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस, होमगार्ड, पीआरडी के साथ ग्राम प्रहरियों को तैनात किया जा रहा है।
विज्ञापन
वहीं रास्ते पर पड़ने वाली सभी रेलवे क्रॉसिंगों पर आरपीएफ व पुलिस के जवानों की तैनाती की जा रही है। इन ग्राम प्रहरियों को थानावार प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। इस दौरान उन्हें सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया जा रहा है। वहीं, रेल अधिकारियों द्वारा रेल ट्रैक के किनारे लोगों पर भी निगरानी रखी जा रही है।
खुफिया एजेंसियों द्वारा इन घरों में ठहरे बाहरी लोगों की जानकारी एकत्र की जा रही है। साथ ही इन लोगों को रेलवे ट्रैक पर स्वच्छता बनाए रखने की अपील की जा रही है। चेतावनी भी दी जा रही है कि यदि कोई ट्रैक पर गंदगी फेंकता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उपराष्ट्रपति के अयोध्या दौरे को लेकर रुदौली कोतवाली क्षेत्र में रेल मार्ग की सुरक्षा के लिए तैनात किए गए।
तहसील क्षेत्र के सभी ग्राम प्रहारियों को सुरक्षा के लिए ट्रेनिंग दी गई। इस दौरान उन्हें बताया गया कि उपराष्ट्रपति की विशेष ट्रेन गुजरने के दौरान किसी को भी रेल ट्रैक के पास फटकने न दिया जाए। कोतवाल शशिकांत यादव ने बताया कि बाराबंकी-अयोध्या रेलवे ट्रैक पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर ग्राम प्रहारियों व पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।