{"_id":"5d8659f98ebc3e93b65d4ec5","slug":"video-viral-faizabad-news-lko482812520","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिड डे मील का राशन ढोते बच्चों का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिड डे मील का राशन ढोते बच्चों का वीडियो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवई। रुदौली में एक स्कूल के बच्चों द्वारा साइकिल पर मिड-डे मील का राशन ढोने का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया। वहीं, दूसरे मामले में नेवरा गांव के ग्रामीणों ने अध्यापकों द्वारा बच्चों से शौचालय साफ कराने का आरोप लगाते हुए समाधान दिवस पर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
वायरल हुआ वीडियो सैदपुर इलाके के नैयामऊ गांव के प्राथमिक विद्यालय का बताया जा रहा है। इस वीडियो में दो साइकिलों पर स्कूली बच्चे सरकारी राशन लेकर जाते हुए दिखाई पड़ रहे हैं।
बच्चे वीडियो बनाने वाले शख्स को अपना नाम भी बताते हैं और कहते है कि राशन स्कूल में लेकर जा रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद बेसिक शिक्षा महकमे में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
वहीं, मवई शिक्षा क्षेत्र के ही प्राथमिक विद्यालय नेवरा द्वितीय के अध्यापक और अध्यापिकाओं पर गांव निवासी आशाराम, ननकू, मंशाराम व अशर्फी ने बच्चों द्वारा शौचालय साफ करवाने और न करने पर बच्चों को मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए समाधान दिवस में शिकायती पत्र दिया है।
मवई प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान यादव ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है, जिसकी जांच हलका दरोगा विनय सिंह को सौंपी गई है। खंड शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि दोनों मामले की जानकारी मिली है। आईजीआरएस की मीटिंग में हूं, सोमवार को जांच की जाएगी।