{"_id":"61a274501d4e4a0870358083","slug":"vice-chancellor-launched-cleanliness-campaign-did-shramdaan-faizabad-news-lko6063896200","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलपति ने चलाया स्वच्छता अभियान, किया श्रमदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलपति ने चलाया स्वच्छता अभियान, किया श्रमदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय के कुुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने शनिवार को मुख्य परिसर में स्वैच्छिक श्रमदान किया। नवीन परिसर के निर्माणाधीन भवनों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन कार्यों को एक माह में पूर्ण करने का निर्देश दिया।
शनिवार सुबह साढ़े सात बजे कुलपति ने विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के सामने साफ-सफाई कर श्रमदान किया। स्वच्छता अभियान में विश्वविद्यालय के मुख्य नियंता प्रो. अजय प्रताप सिंह सहित शिक्षकों व कर्मचारियों ने सहयोग किया। इसके बाद कुलपति ने परिसर के विभिन्न शैक्षणिक भवनों की साफ-सफाई का भौतिक निरीक्षण भी किया।
कुलपति परिसर के प्रचेता भवन स्थित खेल मैदान भी पहुंचे, वहां खेल रहे छात्रों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया। खेल के मैदान व शैक्षणिक भवनों के पीछे कूड़ा हटाने के लिए संबंधित को निर्देशित किया। इस दौरान कुलपति ने आईईटी व एमबीए के नवीन परिसर में चल रहे निर्माणाधीन भवनों का भी औचक निरीक्षण किया। आईईटी व एमबीए भवन में कुलपति ने सभी शिक्षकों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करते हुए कहा कि अपने कार्यालय व आसपास स्वच्छता रखें।
विज्ञापन
कुलपति ने भवनों के उपयोग में लाई जा रही सामग्री को देखा और कार्यदायी संस्था को अप्रैल में कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। इस दौरान डॉ. विजयेंदु चतुर्वेदी, ओएसडी डॉ. शैलेंद्र सिंह, डॉ. मुकेश वर्मा, गिरीशचंद्र पंत, रविंद्र पटेल, प्रो. आशुतोष सिन्हा, प्रो. आरके सिंह, प्रो. अनूप कुमार व प्रो. शैलेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।