फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Veterinary College will soon recognized

वेटनरी कॉलेज को जल्द मिलेगी मान्यता

Mon, 20 Jul 2015 11:55 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 20 Jul 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
कुलपति प्रो. अख्तर हसीब की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यूपी कैटेट-2015 की काउंसलिंग के सफल आयोजन के लिए उन्होंने सभी शिक्षकों को सहयोग के लिए आभार जताया।
विज्ञापन


बैठक में कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर के पशु चिकित्सा विज्ञान एवं पशुपालन महाविद्यालय की पिछले तीन वर्षों से लंबित मान्यता में महत्वपूर्ण गतिरोध शैक्षणिक संवर्ग के पदों की कमी रही, जिस पर शासन ने बीते दिनों इस संवर्ग के 25 नए पदों के सृजन की अनुमति प्रदान कर दी है।
विज्ञापन


अब इस कमी को जल्द पूरा किया जा सकेगा। अधिष्ठाता पशुपालन डॉ. हरनाम सिंह ने बताया कि महाविद्यालय की मान्यता के लिए आवश्यक 99 प्रतिशत तक सभी कमियों को दूर कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूल्यांकन के लिए आई वीसीआई की टीम भी संतुष्ट होकर गई है। लिहाजा, महाविद्यालय की मान्यता की स्थितियां प्रबल हो गई हैं।

बैठक में कुलसचिव डॉ. पीके सिंह, अधिष्ठाता कृषि डॉ. भगवान सिंह, अधिष्ठाता गृह विज्ञान डॉ. सुमन भनोट, डॉ. एपी तराव, डॉ. एनबी सिंह, डॉ. घनश्याम सिंह, प्रशासनिक अधिकारी डॉ. सुबोध कुमार पांडेय आदि सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed