फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Vehicle riding on bike rider on Lucknow Highway

लखनऊ हाईवे पर वाहन ने बाइक सवार को रौंदा

Mon, 20 Mar 2017 10:45 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Mon, 20 Mar 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
Vehicle riding on bike rider on Lucknow Highway
घायल बाइक सवार युवक। - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर-लखनऊ हाईवे पर रविवार की रात पटरंगा थानाक्षेत्र में किसी वाहन ने एक मोटर साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार एक शख्स की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के शिकार दोनों युवक आजमगढ़ जिले के निवासी हैं और बिना हेलमेट पहने बाइक से लखनऊ जा रहे थे। 
विज्ञापन


रविवार की रात एक मोटर साइकिल सवार दो लोग आजमगढ़ से लखनऊ जा रहे थे। इसी दौरान रात लगभग 11 बजे हाईवे पर पटरंगा थाना अंतर्गत गनौली के पास किसी वाहन ने मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की सूचना पर एंबुलेंस की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली पहुंचाया गया।
विज्ञापन


जहां डॉक्टरों ने 25 वर्षीय ब्रजेश यादव पुत्र लालजीत यादव निवासी चकगंजली थाना दीदारगंज जिला आजमगढ़ को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर घायल इसी गांव के रहने वाले 27 वर्षीय कमलेश यादव पुत्र साहब लाल यादव को हालत गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर सोमवार की सुबह परिवारीजन पहुंच गये। मृतक के भाई मुकेश यादव ने बताया कि ब्रजेश यादव लखनऊ मेें रहकर ठेकेदारी करता था। चार माह पहले तीन दिसंबर को शादी हुई थी और मई में पत्नी को विदा होकर आना था। 


सीएचसी की चिकित्सा अधिकारी अंजू जायसवाल ने बताया कि अगर युवक ने हेलमेट पहना होता तो उसकी जान बच सकती थी। हेड इंजरी से उसकी मौत हुई है। भेलसर चौकी इंचार्ज अच्छेलाल सरोज ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा परिवार के हवाले किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed