{"_id":"56f039fa4f1c1bd917f14d24","slug":"up-board-examination","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा समाप्त, 50 हजार ने छोड़ा एग्जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा समाप्त, 50 हजार ने छोड़ा एग्जाम
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Mon, 21 Mar 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड की परीक्षा सोमवार को समाप्त हो गईं। आखिरी दिन इंटर भूगोल द्वितीय प्रश्नपत्र और द्वितीय पाली में इंटर व्यावसायिक वर्ग की परीक्षाएं हुईं। पूरी परीक्षा के दौरान कुल 50 हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी, जबकि 14 नकलची पकड़े गए।
विज्ञापन
संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय के राजेश कुमार शुक्ल ने बताया कि इस वर्ष की बोर्ड परीक्षा में कुल 50 हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी, जिसमें हाईस्कूल के 26 हजार और बाकी इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी हैं। जबकि फैजाबाद मंडल में इन परीक्षाओं के दौरान कुल 14 नकलची पकड़े गए।
विज्ञापन
कंट्रोल रूम के आनंद पाठक ने बताया कि हाईस्कूल के 10, नकलचियाें में तीन बालक व सात बालिकायें जबकि इंटर के कुल चार नकलचियों में तीन बालक व एक बालिका शामिल हैं।
विज्ञापन