फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   university

भिखारी ठाकुर तुलसी व राम के अनन्य भक्त: प्रो. सदानंद शाही

Sat, 18 Dec 2021 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
university
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के भोजपुरी भाषा साहित्य एवं संस्कृति विभाग में दीक्षांत श्रृंखला के तहत शनिवार को ‘भोजपुरी भाषा साहित्य एवं संस्कृति: भिखारी ठाकुर‘ विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रो. सदानंद शाही ने कहा कि भोजपुरी एक क्रिया बहुुलभाषा है, जिसकी सृजनात्मक संभावनाओं का भिखारी ठाकुर ने सर्वोत्तम स्वरूप में सृजित किया है। वे न केवल भाषा की सोई हुई क्रियाओं को, बल्कि भोजपुरी संस्कृति की क्रियाशीलता को जगाते हैं। कहा कि भिखारी ठाकुर तुलसी और राम के अनन्य भक्त थे।
विज्ञापन

उन्होंने अपने साहित्य में तुलसी के लोक मंगल को विस्तार दिया। भिखारी ठाकुर उसी की पहचान है। भोजपुरी अंचल की जो मूल समस्या सांस्कृतिक समस्या है, उस पर उनकी निगाह थी। उन्होंने स्त्री विमर्श की बात कर बेटी वियोग रचना का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि भिखारी ठाकुर आदर्श और यथार्थ के बीच पुल बनाते थे, जिस पर चलने के साथ लोकमंगल संभव किया जा सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदी भाषा साहित्य विभाग के समन्वयक डॉ. सुरेंद्र मिश्र ने की। कहा कि भोजपुरी सभी की भाषा है। इसकी बोली में अपनत्व दिखता है। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर विश्वविद्यालय की सहायक कुल सचिव डॉ. रीमा श्रीवास्तव, बाराबंकी पीजी. कालेज की अनीता सिंह, डॉ. प्रत्याशा मिश्रा, डॉ. अंकित मिश्र, डॉ. शैलेन वर्मा, डॉ. श्रेयांश सिंह, सोनू सिंह यादव, अंकिता श्रीवास्तव, आराधना, आस्था, शिखा, अंकित कुमार आदि छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed