{"_id":"5ff9eadf8ebc3e32f057ece0","slug":"university-faizabad-news-lko5590270186","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 केंद्रों पर शुरू हुई अवध विवि की बैक पेपर परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 केंद्रों पर शुरू हुई अवध विवि की बैक पेपर परीक्षा
विज्ञापन
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय की बैक पेपर परीक्षा शनिवार को 21 केंद्रों पर शुरू हुई। विवि प्रशासन की ओर से नियुक्त तीन सचल दलों ने परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया।
अवध विवि प्रशासन की ओर से बताया गया कि शनिवार को सभी निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर कोविड प्रोटोकाल के तहत बैक पेपर परीक्षाएं शुरू हुईं। अयोध्या के तीन, अंबेडकरनगर के पांच, गोंडा के दो, बलरामपुर के एक, बहराइच के एक, बाराबंकी के दो, सुल्तानपुर के पांच, अमेठी के एक और प्रतापगढ़ के एक केंद्र पर परीक्षा की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से की जा रही है। 20 हजार छात्र परीक्षा दे रहे हैं। सचल दलों ने परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक उमानाथ ने बताया कि बैक पेपर परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए निर्धारित परीक्षा केंद्रों को कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन कराने का निर्देश दिया गया है। यह परीक्षा पांच फरवरी तक चलेगी। (संवाद)