{"_id":"61b4f6bdc5488861ae7adaee","slug":"undergraduate-first-semester-examinations-from-january-16-faizabad-news-lko608511250","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 16 जनवरी से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 16 जनवरी से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय प्रशासन ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं की समय सारणी जारी कर दी है। सत्र 2021-22 की परीक्षाएं 16 जनवरी से 7 फरवरी 2022 तक होंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने संबद्ध महाविद्यालयों को सेमेस्टर परीक्षाओं को कराने के लिए दिशा-निर्देश भी जारी कर दिया है। वेरिफिकेशन की अंतिम तिथि 15 दिसंबर निर्धारित की गई है।
महाविद्यालयों से मेजर या इलेक्टिव विषयों का सेशनल टेस्ट संपन्न कराए जाने की अंतिम तिथि 10 जनवरी 2022 निर्धारित की गई है। मेजर या इलेक्टिव विषयों के सेशनल टेस्ट के अंकों को ऑनलाइन अपलोड करने की तिथि 11 जनवरी से 15 फरवरी है। वोकेशनल विषयों की परीक्षा के अंकों को ऑनलाइन अपलोड करने की तिथि 10 फरवरी से 15 फरवरी निर्धारित की गई है।
मेजर या इलेक्टिव के विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं के केंद्रीय मूल्यांकन की तिथि 22 जनवरी से 15 फरवरी तक है। स्नातक द्वितीय सेमेस्टर का कक्षा संचालन 20 फरवरी से प्रारंभ हो जाएगा। विश्वविद्यालय के कुलसचिव उमानाथ ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं के संदर्भ में सूचना विश्वविद्यालय की साइट पर अपलोड कर दी गई है और महाविद्यालयों को भी सूचित कर दिया गया है।