फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Two RPF jawans died after being hit by a dumper

डंपर की चपेट में आने से आरपीएफ के दो जवानों की मौत

Sat, 11 Sep 2021 12:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Two RPF jawans died after being hit by a dumper
अयोध्या-डंपर की चपेट में आने से आरपीएफ के जवानों की मौत के बाद जिलाअस्पताल में बिलखते परिवारीजन व - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। थाना महाराजगंज क्षेत्र के पुलिस चौकी पूरा बाजार अंतर्गत ग्राम नारा के पास बने रेलवे क्रॉसिंग नंबर 101 सी के पास मिट्टी गिराने वाले डंपर की चपेट में आने से रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के दो जवानों की मौत हो गई।
विज्ञापन

आगे मुड़ने की जगह न होने के कारण डंपर बैक हो रहा था, अंधेरा होने के कारण दोनों जवान इसे देख नहीं सके। रेल ट्रैक पर हो रहे विद्युतीकरण के कार्य के चलते वहां रखे सामान की सुरक्षा के लिए इन दोनों की ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन

रेलवे के क्रॉसिंग नंबर 101 सी पर कार्यरत जग दयाल ने बताया कि शुक्रवार भोर में करीब 4 बजे मिट्टी गिराने वाला डंपर बैक हो रहा था। अंधेरा होने के कारण दोनों जवान उसे देख नहीं सके और डंपर के नीचे दब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष महाराजगंज वीरेंद्र कुमार राय, चौकी प्रभारी पूरा बाजार मनजीत सिंह, आरपीएफ के इंस्पेक्टर मनीष कुमार राय मौके पहुंचे और गंभीर रूप से घायल जवानों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया।
जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। आरपीएफ के इंस्पेक्टर मनीष कुमार राय ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर विद्युतीकरण का कार्य चल रहा है।
सामान की सुरक्षा के लिए दोनों जवान हेड कांस्टेबल सूर्यनाथ प्रजापति (44) पुत्र मोहित प्रजापति निवासी ग्राम मडोही पोस्ट मदिया पार थाना अतरौलिया जिला आजमगढ़ और राय साहब यादव (45) पुत्र राम शिरोमणि यादव ग्राम गाजीपुर थाना मड़ियाहूं जिला जौनपुर को ड्यूटी पर लगाया गया था।
रात में गश्त के दौरान ड्यूटी पर तैनात दोनों जवान अंधेरा होने के कारण डंपर की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई। मृतकों के घर वालों को सूचित कर दिया गया है।

सीओ सदर आरके चतुर्वेदी ने बताया कि आरपीएफ द्वारा तहरीर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ड्राइवर और डंपर पुलिस के कब्जे में है

आरपीएफ जवान सूर्य नाथ की  फाइल फोटो

आरपीएफ जवान सूर्य नाथ की फाइल फोटो- फोटो : FAIZABAD

राय साहब यादव-फाइल फोटो

राय साहब यादव-फाइल फोटो- फोटो : FAIZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed