{"_id":"9ec7be631a3808ec4d79e43dabc1892e","slug":"two-pairs-of-trains-now-run-daily-from-faizabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब प्रतिदिन फैजाबाद होकर चलेंगीं दो जोड़ी ट्रेनें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब प्रतिदिन फैजाबाद होकर चलेंगीं दो जोड़ी ट्रेनें
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
फेरों में कटौती कोहरे के नाम पर तत्काल प्रभाव से की गई थी जो तीन मार्च तक अलग-अलग दिनों में प्रभावी है। सूत्रों के अनुसार सोमवार और बुधवार को दिल्ली तथा मंगलवार, गुरुवार को आजमगढ़ से रद्द की गई अप/डाउन कैफियात अब प्रतिदिन दिल्ली तथा आजमगढ़ से रवाना होंगी।
मंगलवार व गुरुवार को यह ट्रेन अब फैजाबाद होकर आया-जाया करेंगी। इसी तरह मंगलवार व शुक्रवार को देहरादून से तो बुधवार, रविवार को हावड़ा से न चलने वाली और अगले दिन फैजाबाद में रद्द रहने वाली अप-डाउन दून एक्सप्रेस अब सोमवार से नियमित रूप से चलेंगी।
खंड नियंत्रक लखनऊ का आदेश फैजाबाद को भी मिल चुका है। स्टेशन अधीक्षक दिग्विजय कुमार ने दून व कैफियात एक्सप्रेस के सोमवार से नियमित रूप से चलने की बात कही है।