फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Two health atm's installed very soon in CHC

Ayodhya News: दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हेल्थ एटीएम लगाने की तैयारी

Tue, 29 Nov 2022 06:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Two health atm's installed very soon in CHC
अयोध्या। जिले के दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर भी हेल्थ एटीएम लगाने की तैयारी है। रुदौली व गोसाईगंज विधानसभा के विधायकों ने अपने निधि से करीब 15 लाख रुपये हेल्थ एटीएम लगाने के लिए स्वीकृत किये हैं। इससे मरीजों के खून व अन्य से जुड़ी करीब 45 से 90 प्रकार की जांच हो सकेंगी।
विज्ञापन

आमजन को स्वास्थ्य सेवाओं में सहूलियतें प्रदान करने के मकसद से प्रदेश सरकार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हेल्थ एटीएम स्थापित करने की घोषणा की थी। पायलट प्रोजेक्ट के तहत लखनऊ में इसकी शुरुआत भी हुई थी।
विज्ञापन

अब अगले चरण में जिले में भी यह व्यवस्था संचालित होने जा रही है। जिले में सबसे पहले दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हेल्थ एटीएम स्थापित होने की तैयारी है। इसके लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी की मांग पर रुदौली विधानसभा के विधायक रामचंद्र यादव ने करीब 11 लाख व गोसाईगंज के विधायक अभय सिंह ने करीब पांच लाख रुपये अपनी विधायक निधि से दिए जाने के लिए स्वीकृति दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरीद की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद माना जा रहा है कि महीने भर में ही इस धनराशि से दो हेल्थ एटीएम दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थापित कर दिए जाएंगे। इसके अलावा अन्य सीएचसी पर भी हेल्थ एटीएम की स्थापना के लिए सांसद लल्लू सिंह, मिल्कीपुर विधायक अवधेश प्रसाद व बीकापुर विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान से भी सीएमओ ने मांग की है।
सीएमओ डॉ. अजय राजा ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हेल्थ एटीएम स्थापित होने से ग्रामीणों को खून व जीवनशैली से संबंधित तमाम प्रकार की जांच कराने के लिए प्रयोगशालाओं का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
बताया कि इसके जरिए ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन, लंबाई, शरीर का तापमान, ऑक्सीजन की मात्रा, बॉडी मास इंडेक्स, मेटाबॉलिक एज, बॉडी फैट, हाईड्रेशन, पल्स रेट, मसल मास आदि की जांच हो सकेगी। साथ ही आमजन के जीवन शैली से संबंधित ग्लूकोज, हीमोग्लोबिन, लिपिड प्रोफाइल आदि की भी जांच की जा सकेगी।

सीएमओ डॉ. अजय राजा ने बताया कि हेल्थ एटीएम मशीन दो तरह की होती हैं। एक मशीन नॉन एडवांस होती है, जिसकी लागत करीब 10 से 11 लाख तक आती है। इससे 75 से 90 प्रकार की जांच हो जाती हैं। वहीं, बेसिक मशीन लगभग पांच लाख की होती है। इससे 40 से 45 तरह की जांच होती हैं। बताया कि जेम पोर्टल के माध्यम से मशीनों की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed